युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का ऑफिशियली तलाक हो चुका है और दोनों अब एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। जबसे दोनों के अलग होने की बात सामने आई है, तबसे ही दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच अब यूजी का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो इंटरनेट पर चर्चा में भी आ गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है? तो आपको बता देते हैं कि यूजी का ये पोस्ट शादी से जुड़ा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने इस पोस्ट में क्या लिखा है?
2013 में यूजी ने शेयर किया था पोस्ट
दरअसल, धनश्री से तलाक लेने के बाद यूजी का 2013 का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में यूजी ने लिखा है कि शादी एक ऐसा फैंसी शब्द है, जो उस लड़के के लिए यूज किया जाता है, जो बड़ा हो चुका है और अब उसके पेरेंट्स उसे नहीं संभाल सकते। चहल का ये पोस्ट धनश्री से तलाक लेने के एक दिन बाद वायरल हुआ है।
Yuzvendra Chahal
20 मार्च को हो गया तलाक
गौरतलब है कि बीते दिन यानी 20 मार्च को चहल और धनश्री को कोर्ट के बाहर देखा गया था। हालांकि, इसके बाद यूजी के वकील ने ये कंफर्म भी किया कि अब उन दोनों का ऑफिशियली तलाक हो गया है और ये शादी खत्म हो गई है। इतना ही नहीं बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युजवेंद्र चहल ने धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये भी बतौर एलिमनी दिए हैं, जिसमें से धनश्री को 2.37 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं।
आरजे संग जोड़ा जा रहा नाम
बता दें कि लंबे टाइम से खबरें थी कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो गए हैं। वहीं, अगर चहल की बात करें तो हाल ही में उन्हें आरजे महविश संग देखा गया था और दोनों के बीच कुछ ना कुछ रिश्ता होने की भी रूमर्स उड़ रही हैं। हालांकि, सच क्या है ये अभी कहा नहीं जा सकता क्योंकि दोनों में से किसी ने भी इन रूमर्स पर रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि, आरजे पहले इन बातों को खारिज कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- समय रैना ने विवाद के बीच ‘इंडिया टूर’ किया रिशेड्यूल, हाथ जोड़कर लोगों से कही ये बात
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines