हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Yuvraj Singh ने बॉयोपिक को लेकर क्या कहा? किस एक्टर को निभाना चाहिए युवी का किरदार

Yuvraj Singh React on Biopic: बायोपिक का ऐलान होते ही युवराज सिंह ने इस पर रिएक्ट किया है। जी हां, क्रिकेटर ने बताया कि वो कैसा महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Yuvraj Singh Biopic

Yuvraj Singh React on Biopic: मैदान में अपना हुनर दिखाने वाले टीम इंडिया के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। अब भई युवराज के शानदार सफर को एक बायोपिक में दिखाया जाएगा, तो भला फैंस और विस्फोटक बल्लेबाज खुद फूले नहीं समा रहे हैं। जी हां, जैसे ही दिग्गज खिलाड़ी की बॉयोपिक का ऐलान हुआ, वैसे ही युवराज ने इस पर खुद रिएक्ट किया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

युवराज ने क्या कहा?

अपनी बायोपिक को लेकर युवराज का कहना है कि मैं इस वक्त बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भूषण जी और रवि द्वारा पूरी दुनिया के लोग और मेरे फैंस मेरी कहानी का जान पाएंगे। भले ही इस दौरान मैंने कई उतार-चढ़ाव देखें, लेकिन क्रिकेट मेरे लिए सबसे बड़ा प्यार और ताकत रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस फिल्म के जरिए लोगों को चुनौतियों से उबरने और अटूट जुनून के साथ अपने सपनों को पूरा करने का हौसला मिलेगा।

युजर्स ने सुझाए नाम

बता दें कि अभी फिल्म के लिए एक्टर फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि सोशल मीडिया पर जोरों से चर्चा हो रही है कि आखिर कौन युवराज सिंह जैसे विस्फोटक बल्लेबाज का किरदार निभाएंगा? जी हां, सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी राय इस पर दे रहे हैं कोई कह रहा है कि इसके लिए प्रभास बेस्ट हैं, तो किसी ने टाइगर श्रॉफ का नाम सुझाया।

विज्ञापन

कौन निभाएगा ये किरदार?

वैसे तो सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि कहा जा रहा है कि युवराज सिंह का किरदार सिद्धांत चतुर्वेदी निभाएंगे, लेकिन ये भी अभी ऑफिशियल नहीं हुआ है। बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम इसलिए भी सामने आ रहा है क्योंकि एक बार खुद युवराज ने कहा था कि अगर उन पर फिल्म बनेगी, तो सिद्धांत चतुर्वेदी उनके रोल को अदा करें। हालांकि अब देखना ये होगा कि युवराज के किरदार को कौन निभाएंगा?

यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर ने बिना कपड़ों के शेयर की अपनी फोटोज, इंटरनेट पर ऐसे छुपाई इज्जत?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola