Yuvika Chaudhary On IVF Treatment: बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं। ये क्यूट कपल इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। हाल ही में युविका ने मैटरनिटी फोटोशूट कराते हुए अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। बता दें कि युविका और प्रिंस ने साल 2018 में शादी की थी। अब 6 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने का सुख उठाने जा रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी IVF जर्नी के बारे में बात की। युविका ने बताया कि उन्हें मां बनने के लिए कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आखिर में उन्होंने IVF का विकल्प चुनना बेहतर समझा।
युविका ने व्लॉग में कही दिल की बात
बता दें कि युविका चौधरी हमेशा अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जर्नी शेयर करती रहती हैं। अपने व्लॉग में वो प्रेग्नेंसी फेज से जुड़े अपने एक्सपीरियंस को शेयर करना नहीं भूलती हैं। इस बीच युविका ने बताया कि उन्होंने आखिर मां बनने के लिए IVF का सहारा क्यों लिया?
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति प्रिंस नरूला इस वक्त अपने करियर को बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं और वो एक अच्छी पत्नी बनकर इसमें उनका साथ देना चाहती हैं।
बताया क्यों लेना पड़ा IVF का सहारा
युविका चौधरी ने अपने व्लॉग में आगे बताया कि उन्होंने IVF के जरिए मां बनना बेहतर समझा क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि उनके पति प्रिंस को लगे कि उन्होंने शादी करके गलती कर दी। वो उन्हें मजबूर नहीं करना चाहती थीं कि प्रिंस परिवार शुरू करने के लिए बाध्य हों। युविका ने आगे कहा कि उम्र बढ़ने के साथ ही प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन आते हैं, जिसका रिस्क उन्हें बिल्कुल नहीं लेना था। इसलिए उन्होंने इस विकल्प को चुनना बेहतर समझा।
यह भी पढ़ें: हार्दिक-जैस्मीन के डेटिंग रूमर्स से टूटा Natasa का दिल, क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा-वफादारी पीठ पीछे…
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो 4 बार अपने एग्स को फ्रीज करा चुकी हैं लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिला। बार-बार एग्स को फ्रीज कराकर वो बुरी तरह से थक चुकी थीं। युविका ने कहा, ‘मैंने पहली बार IVF के लिए कोशिश की। ये एम्ब्र्यो ट्रांसफर के बाद मैंने पहली बार किया। इससे पहले मैंने 4 बार एग्स को फ्रीज कराया। इस पूरी जर्नी से मैं काफी थक चुकी थी।’
कई बार एग करा चुकी थीं फ्रीज
युविका ने एग फ्रीजिंग का प्रोसेस बताते हुए कहा कि ये प्रक्रिया प्रेग्नेंसी की तरह ही है। हालांकि वो इस प्रोसेस को इतनी बार देख चुकी थीं कि जब असल में वो प्रेग्नेंट हुईं तो उन्हें यकीन नहीं हुआ।
युविका ने कहा, ‘जब आप एग फ्रीज कराते हो और इसके लिए टैबलेट और इंजेक्शन लेते हो तब ऐसा ही फील होता है, जैसे प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव के वक्त होता है। मैंने इस फेज को कई बार देखा और मैं प्रेक्टिकल हो चुकी थी।’
6 साल बाद पहले बच्चे का करेंगी वेलकम
गौरतलब है कि युविका चौधरी और प्रिंस नरूला पहली बार रियलिटी शो बिग बॉस में मिले थे। शो के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया। घर से बाहर आने के बाद युविका और प्रिंस ने कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली। अब शादी के 6 साल बाद ये कपल पहली बार पेरेंट्स बनने के लिए काफी एक्साइटेड है।
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
4 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines