Yuvika Chaudhary On Her Pregnancy: ‘बिग बॉस 9’ की एक्स कंटेस्टेंट युविका चौधरी और प्रिंस नरूला साल 2018 से शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 6 साल बाद कपल ने गुड न्यूज शेयर की थी। अब एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उनके बेबी शॉवर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इस बीच युविका चौधरी ने व्लॉग में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो और उनके पति प्रिंस IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) टेक्नोलॉजी के जरिए अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। दोनों ने पेरेंट्स बनने के लिए इस टेक्नीक का सहारा लिया है। बता दें कि IVF एक वैज्ञानिक प्रोसेस है, जिसके जरिए वो महिलाएं कसीव कर सकती हैं, जो नेचुरल प्रेग्नेंसी कंसीव नहीं कर पाती हैं।
एक्ट्रेस ने व्लॉग के किया रिवील
‘ओम शांति ओम’ एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने व्लॉग में प्रेग्नेंसी के वक्त में उनके शरीर में आने वाले बदलाव के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी फेज में वो अपनी बॉडी में बदलाव महसूस कर रही हैं। वो खुद को पहचान नहीं पा रहीं। इन दिनों वो इस खास पलों को भरपूर तरीके से एन्जॉय कर रही हैं। अपने व्लॉग में युविका ने आगे कहा कि ‘मैं हर दिन गुजरते दिन के साथ खुद को पहचानने में असमर्थ होती जा रही हूं। इसका भी वैसे एक मजा है। बाद में यह सब गायब हो जाएगा। हां, मैंने IVF के जरिए प्रेग्नेंसी कंसीव की है। मैंने इस टेक्नोलॉजी को क्यों चुना है, इसके बारे में जल्द ही आप सभी को बताऊंगी।’
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 6वें दिन सुनामी बनी ‘स्त्री 2’, रचा नया इतिहास, ‘वेदा’-‘खेल खेल में’ का निकला दम
डेली शेड्यूल को लेकर की बात
युविका चौधरी ने आगे कहा कि ‘मैं बहुत सी चीजें शेयर करना चाहती हूं जिससे महिलाओं को उस तरह से तकलीफ न हो जैसा मैंने सहा है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘मेरे पति प्रिंस नरूला मेरा इस वक्त बहुत अच्छी तरह से ख्याल रख रहे हैं। मैं अपने इस खूबसूरत फेज को बहुत अच्छी तरह से एन्जॉय कर रही हूं।’ युविका ने अपने व्लॉग में आगे बताया कि इस वक्त उनका डेली शेड्यूल काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। वो आधी रात में जाग जाती हैं और सुबह 4 बजे सो जाती हैं।
बिग बॉस 9 में शुरू हुई थी डेटिंग
युविका ने आगे कहा, ‘मैं आज अपने डॉक्टर से मिलने जा रही हूं। मुझे अपना चेकअप कराना है। मुझे डॉक्टर ने सलाह दी है कि मैं जो कुछ भी इस वक्त झेल रही हूं, उसे नोट करती रहूं। मेरी दवा में काफी बदलाव हुए हैं और नई दवा को ऐड किया गया है।’ गौरतलब है कि युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने ‘बिग बॉस 9’ ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों ने शो से बाहर आने के बाद शादी रचाई थी। साल 2018 में उनकी शादी के बाद से फैंस इस इंतजार में थे कि कपल कब गुड न्यूज सुनाएगा। हालांकि अब फैंस की ये मुराद पूरी हो चुकी है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines