Yuvika Chaudhary Reaction: रियलिटी शोज के किंग एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी पिछले महीने एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। इस बीच दोनों के रिश्ते में मनमुटाव की खबरें आनी शुरू हो गईं, जिससे फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं। खबरें यहां तक आने लगी हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है और वह तलाक ले सकते हैं। दरअसल, प्रिंस ने कुछ दिन पहले अपने व्लॉग में बताया था कि उनकी वाइफ युविका ने उनसे और उनके परिवार से डिलीवरी की बात छुपाकर रखी थी। अब युविका ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही कारण भी बताया है कि उन्होंने प्रिंस से डिलीवरी की बात क्यों छुपाई थी।
युविका ने तोड़ी चुप्पी
युविका चौधरी ने प्रिंस नरूला को डिलीवरी की बात नहीं बताने पर चुप्पी तोड़ते हुए एक व्लॉग शेयर किया है। अपने व्लॉग में एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे डॉक्टर ने डिलीवरी की डेट से दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा था। मैं इंतजार करना चाहती थीं क्योंकि प्रिंस को एक या दो दिन के अंदर अपनी शूटिंग से ब्रेक मिलने वाला था।’
युविका ने आगे बताया कि वह चाहती थीं कि प्रिंस नरूला डिलीवरी के वक्त उनके साथ रहें। उन्होंने उसके साथ वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें वह घर जा रहे हैं। युविका ने कहा कि उन्होंने अपनी फैमिली को भी अस्पताल में आने के लिए कहा था कि बच्चा जल्द ही आने वाला है। एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद फैंस भी कन्फ्यूज हैं कि शायद दोनों के रिश्ते में कुछ अनबन चल रही है।
यह भी पढ़ें: Sara और Arjun Bajwa की वायरल तस्वीरों से नया हिंट, डेटिंग रूमर्स को मिली हवा
क्यों आईं तलाक की खबरें
बता दें कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के बीच में तलाक की खबर तब आई थी, जब प्रिंस ने पिता बनने के बाद अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनके जन्मदिन पर युविका ने उनकी पोस्ट पर रिप्लाई करना तो दूर उन्हें विश तक नहीं किया। युविका अपने पति की किसी भी तस्वीर का हिस्सा तक नहीं बनी थीं।
क्या कहा था प्रिंस ने
इसके बाद प्रिंस ने एक व्लॉग शेयर करते हुए बताया था कि उन्हें अपनी बेबी गर्ल के जन्म की तारीख का पता नहीं था। युविका ने उन्हें डिलीवरी डेट नहीं बताई थी। यहां तक कि उनके परिवार को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। प्रिंस ने बताया था कि उन्हें एक दोस्त के जरिए पता चला था कि वह पिता बन गए हैं।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
37 mins agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
2 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
5 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines