Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

दिल्ली में गायब होते लोग हकीकत या ‘Mardaani 3’ का खौफनाक प्रमोशन? YRF ने सच से उठाया पर्दा

YRF official statement Mardaani 3: फरवरी, 2026 से दिल्ली में गायब होते लोगों की खौफनाक खबर हर जगह वायरल हो गई. लोगों का कहना है कि 800 से ज्यादा लोग, जिनमें ज्यादातर लड़कियां और बच्चे शामिल हैं, गायब हो रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर यह YRF की फिल्म 'Mardaani 3' का खौफनाक प्रमोशन बताया जा रहा है. हालांकि, अब इस आरोप पर YRF ने अपना बयान दिया है.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Feb 6, 2026 18:51
YRF on Mardaani 3 Controversy (Credit- Printerest)
YRF on Mardaani 3 Controversy

YRF on Mardaani 3 Controversy: फरवरी 2026 की शुरुआत में दिल्ली में एक खौफनाक खबर तेजी से फैलने लगी. लोग कह रहे थे कि जनवरी के पहले 15 दिनों में ही 800 से ज्यादा लोग, ज्यादातर लड़कियां और बच्चे, गायब हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट वायरल होने लगे और लोगों के बीच खौफ तेजी से फैल गया. हर कोई बाहर अकेले निकलने से डरने लगा है. कई लोगों ने कहा कि देश की राजधानी में इतनी बड़ी संख्या में लोग गायब होना बहुत गंभीर बात है. कुछ ने इसे अपहरण या बड़े अपराध से जोड़ा. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने इसे पेड प्रमोशन का नाम दिया, जिसके बाद यह शक हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘Mardaani 3’ पर गया. लोग कहने लगे कि यह YRF की साजिश है. हालांकि, YRF ने इस आरोप पर अपनी चुप्पी तोड़कर सफाई दी है.

यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna की वाइफ का बना मजाक, इंटरनेट पर वायरल वीडियो ने डाउन की एक्टर की इज्जत!

---विज्ञापन---

क्या है दिल्ली पुलिस की राय?

दिल्ली पुलिस ने इस संगीन मामले में सफाई देते हुए कहा कि लापता लोगों के आंकड़े सही हो सकते हैं, लेकिन इन्हें इस तरह फैलाया जा रहा है जैसे कोई बड़ा खतरा है. पुलिस ने इसे “पेड प्रमोशन” बताया. मतलब कुछ लोग पैसे लेकर जानबूझकर डर फैला रहे हैं और इससे फायदा उठा रहे हैं. पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस ने साफ कहा कि मामलों में कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं हुई है, बस इस खबर को लोगों को डराने के लिए फैलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: नीला पड़ गया था शरीर, 6 बार चढ़ाना पड़ा खून, निक जोनस ने बताई बेटी मालती की दर्दनाक कहानी

---विज्ञापन---

‘मर्दानी 3’ फिल्म से जुड़ा विवाद

इसी समय रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी गायब लड़कियों को बचाने वाली एक साहसी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की है. फिल्म में अपहरण और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे दिखाए गए हैं. खबर फैलने के बाद लोग बोले कि यह सब फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है. सोशल मीडिया पर आरोप लगे कि YRF (यश राज फिल्म्स) ने इस डर को इस्तेमाल कर फिल्म को हिट बनाने की कोशिश की. कुछ नेताओं ने भी इसे हिंदी फिल्म के प्रचार से जोड़ा.

YRF ने तोड़ी चुप्पी

YRF ने इस मामले पर जल्दी ही बयान जारी किया. कंपनी ने कहा कि वे 50 साल पुरानी कंपनी हैं और कभी ऐसी गलत हरकत नहीं करेंगे. उन्होंने इस खौफनाक प्रमोशन स्ट्रैटजी से साफ इनकार किया कि मर्दानी 3 के प्रमोशन में लापता लोगों के आंकड़ों का गलत इस्तेमाल किया गया. YRF ने कहा कि वे संवेदनशील मुद्दों का मजाक नहीं उड़ाते. कंपनी ने भरोसा जताया कि पुलिस सच सामने लाएगी.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने चला बड़ा दांव: ‘किंग’ के बाद इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, फैंस बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

दिल्ली में हो रहे इस तरह की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं. ऐसे में Mardaani 3 पर प्रमोशन का यह आरोप फिल्म की इमेज पर सवाल उठाता है. इसीलिए YRF ने इस बारे में खुलकर बात की. हालांकि, इस संवेदनशील मामले से फैंस और आम जनता अभी तक डरी हुई है.

मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मर्दानी 3 ने अभी तक 22.35 करोड़ रुपए तक कमाए हैं. इसने अपने पहले 2 पार्ट्स मर्दानी 2 और मर्दानी से काफी ज्यादा कमाई की है. रानी मुखर्जी की फिल्म ने पहले दिन लगभग 4 करोड़ रुपए कमाए.

यह भी पढ़ें: ‘अगर उन्होंने कुछ गलत…’, Celina Jaitley ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, क्या बोलीं एक्ट्रेस?

First published on: Feb 06, 2026 06:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.