हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

India's Got Latent कॉन्ट्रोवर्सी पर SC की टिप्पणी के बाद कैसी हुई Samay Raina की हालत? दोस्त का खुलासा

India’s Got Latent Row: कुछ समय पहले समय रैना के शो पर रणवीर अल्लाहबादिया वाले एपिसोड में हुई विवादित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था। अब समय रैना के दोस्त ने इस बारे में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि यूट्यूबर फिलहाल डिप्रेशन में हैं।

विज्ञापन
India's Got Latent Controversy

India’s Got Latent Controversy: यूट्यूबर समय रैना इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवादों के कारण काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब यूट्यूबर श्वेताभ गंगवार और समय के दोस्त ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि समय रैना इस समय डिप्रेशन में हैं और मानसिक रूप से टूट चुके हैं। श्वेताभ ने बताया कि समय से फोन पर बात करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि वो काफी परेशान और दुखी हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विवाद के बाद संकट में समय

समय रैना का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो हाल ही में विवादों में आ गया था। इस शो के दौरान मेहमान बने कुछ नामी यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर्स भी विवादों में घिरे थे, जिनमें रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखीजा का नाम शामिल है। इस शो की वजह से न सिर्फ शो के निर्माताओं पर सवाल उठे, बल्कि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी आलोचना की, जिससे उनके फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट आई। इसी बीच श्वेताभ गंगवार ने ये भी बताया कि इस पूरे घटनाक्रम ने समय को काफी प्रभावित किया है और वो डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं।

श्वेताभ गंगवार का खुलासा

श्वेताभ गंगवार ने अपने वीडियो में कहा कि जब उन्होंने समय से हाल ही में बात की, तो वो बेहद टूटे हुए और मानसिक दबाव में थे। श्वेताभ ने कहा, ‘जब विवाद शुरू हुआ था, तब मुझे लगता था कि वो ठीक हैं, लेकिन जब मैंने उनसे आखिरी बार बात की, तो वो पूरी तरह से टूट चुके थे। वो परेशान, दुखी और डरे हुए थे।’ श्वेताभ ने ये भी कहा कि उन्होंने समय को सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की सलाह दी, क्योंकि उन्हें लगा कि इस दौर में वो अपने दोस्त के लिए कुछ नहीं कर पा रहे थे।

समय रैना ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

समय रैना ने अपनी मुश्किलों के बीच सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने इस बारे में खुद ट्वीट कर के बताया कि वो इस समय बहुत ज्यादा मानसिक दबाव महसूस कर रहे थे। समय ने अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड हटा दिए हैं और कहा, ‘मेरे लिए ये सब बहुत ज्यादा हो गया है। मैंने अपने चैनल से सारे वीडियो हटा दिए हैं, क्योंकि मेरा उद्देश्य सिर्फ लोगों को हंसाना था। मैं पूरी तरह से एजेंसियों के साथ सहयोग करूंगा, ताकि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।’

कनाडा में लाइव शो कर रहे हैं समय रैना

इंडियाज गॉट लेटेंट शो विवाद के बाद से समय रैना इस समय कनाडा में लाइव शो कर रहे हैं। कनाडा में रहकर वो अपना समय बिताते हुए अपने फैन्स से मिल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अधिकारियों से 17 मार्च तक का समय लिया है ताकि वो भारत लौटकर अपना आधिकारिक बयान दे सकें। कनाडा में अपने शो के दौरान उन्होंने इस मुश्किल समय का जिक्र किया और दर्शकों का आभार जाहिर किया, जिन्होंने उनके शो की टिकट खरीदी और उन्हें सपोर्ट किया।

यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने इस शख्स संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, लोगों की नजरों से दूर इस जगह दिखे साथ

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें