टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ इन दिनों जमकर लाइमलाइट में है। शो को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट सामने आता रहता है। हाल ही में सुनने में आया था कि पॉपुलर यूट्यूबर पूरव झा को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है। इस बीच अब इस पर नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि क्या पूरव झा, ‘बिग बॉस 19’ में नजर आएंगे या नहीं?
क्या शो में नजर आएंगे पूरव झा?
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने पूरव झा के शो को अप्रोच करने पर अपडेट दिया है। इस पोस्ट में कहा गया कि लगातार अफवाहें सुनने में आ रही हैं कि यूट्यूबर पूरव झा को ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया गया, लेकिन पूरव ने शो के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है और पूरव शो में इस साल शामिल नहीं हो रहे हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि प्रोमो कब आएगा। दूसरे यूजर ने कहा कि ये सही किया। एक और यूजर ने कहा कि कौन-कौन आएगा? एक अन्य ने लिखा कि कंफर्म कर दो। एक और ने कहा कि कितने लोगों को और अप्रोच करोगे। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
कई लोगों को किया जा चुका अप्रोच
गौरतलब है कि सलमान खान के शो के लिए अब तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि इस शो में कौन-कौन आएगा? शो की अप्रोच लिस्ट में धीरज धूपर, खुशी दुबे, मून बनर्जी, लक्ष्य चौधरी, अरहान अंसारी, अरिश्फा खान, मिक्की मेकओवर, शरद मल्होत्रा, राम कपूर और उनकी वाइफ गौतमी कपूर और शशांक व्यास जैसे नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Lataa Saberwal ने Sanjeev Seth से तलाक के बाद कही ये बात, शेयर किया पोस्ट
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
40 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines