YouTuber PC Siqueira Passes Away: अब एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक मशहूर यूट्यूबर ने बेहद कम उम्र में अपनी जान ले ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि गंभीर आरोपों के बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली है। ब्राजील के मशहूर यूट्यूबर पीसी सिकेरा (PC Siqueira) जिनका असली नाम पाउलो सीज़र गौलार्ट सिकेरा (Paulo Cezar Goulart Siqueira) है अब वो इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मारिया वतनबे (Maria Watanabe) ने उन्हें उनके अपार्टमेंट में मृत पाया था।
यह भी पढ़ें: 50वें बर्थडे पर Twinkle Khanna ने किया अंडरवाटर रोमांस, Akshay Kumar संग किसिंग वीडियो हुआ वायरल
37 साल के यूट्यूबर का निधन
बता दें, 37 साल के पीसी सिकेरा ने अपनी मेहनत के दम पर दो मिलियन सब्सक्राइबर्स हासिल किए थे। अब उनके निधन की खबर से वो भी दुखी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अपनी जान लेने से पहले वो एक बड़े विवाद में फंस गए थे। उन पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे संगीन आरोप थे। इस केस में जांच की जा रही थी। जब साल 2020 में उनके प्राइवेट मैसेज लीक हुए तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, यूट्यूबर ने इन आरोपों से साफ इंकार किया था।
लगे थे संगीन आरोप
कई आरोपों के बाद उनकी इमेज इतनी खराब हो गई कि उन्हें अपना यूट्यूब चैनल भी डीएक्टिवेट करना पड़ा। उनके साथियों ने खुद को उनसे दूर कर लिया। इतना ही नही उनके कोलैबोरेटिव प्रोजेक्ट से भी पार्टिसिपेशन कैंसिल हो गए। हालांकि, उनके खिलाफ इस मामले में पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला। इससे पहले भी इस साल की शुरुआत में पीसी सिकेरा आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मगर फायर फाइटर्स ने उन्हें बचा लिया था। जिसके बाद उन्होंने उन लोगों का आभार भी जताया था।
अभी भी चल रही जांच
लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इन आरोपों और लोगों के उनके साथ बर्ताव के बाद उनकी मेन्टल हेल्थ पर इसका असर पड़ा। ऐसे में हो सकता है उन्होंने इसी वजह से अपनी जान ले ली हो। हालांकि, उनके निधन के बाद भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले की जांच चल रही है। फिलहाल यूट्यूबर के यूं दुनिया से चले जाने पर उनके फैंस काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
3 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
6 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
7 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
12 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
13 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
14 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines