YouTuber Paul Harrell Passes Away: मशहूर यूट्यूबर पॉल हैरेल का निधन हो गया है। 58 साल की उम्र में पैंक्रियाटिक कैंसर की वजह से पॉल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पॉल हैरेल के निधन की वजह से उनके फैंस और फैमिली बहुत दुखी है। हालांकि पॉल ने अपने निधन की जानकारी खुद शेयर की है, जिसके बाद से सभी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।
पॉल ने वीडियो शेयर कर किया ऐलान
दरअसल, पॉल ने एक वीडियो के जरिए अपनी मौत का ऐलान किया है। पॉल ने मरने से पहले 20 दिसंबर, 2023 को एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में पॉल ने अपने मरने की बात कही है। हाल ही में इस वीडियो को यूट्यूब पर ‘आई एम डेड’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, जिसके बाद यूजर्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।
पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे मशहूर यूट्यूबर
हैरेल, जिनके यूट्यूब पर 1.1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं उन्हें पिछले साल जुलाई में स्टेज 2 पैंक्रियाटिक कैंसर का पता चला था। वीडियो में पॉल कह रहे हैं कि यदि आप मुझे देख रहे हैं, तो मैं मर चुका हूं। सामने आए वीडियो में पॉल जंगल में एक लॉग पर बैठे हैं और उसी जगह से उन्होंने अपने कैंसर का खुलासा किया है।
हड्डियों तक फैल गया था कैंसर
पॉल ने बताया कि कैंसर का पता पहले ही चल गया था, लेकिन उतना जल्दी भी नहीं, जितना मैंने सोचा था। ये बहुत तेजी से फैल रहा है और मेरे पास टाइम बहुत कम है। इसके साथ ही उन्होंने इस बारे में भी बताया कि उन्हें बैसाखी की जरूरत क्यों थी? उन्होंने कहा कि कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल गया था, जिससे वो गिरने लगे थे और इसकी वजह से उनके कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया था, जिससे वह बिना सहारे के चलने में असमर्थ हो गए। हैरेल ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए अपनी बात खत्म की।
फैंस ने जताया दुखा
हैरेल के अचानकर हुए निधन से हर कोई बेहद परेशान और दुखी है। सोशल मीडिया पर फैंस पॉल के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स कमेंट्स के जरिए पॉल के लिए दुआ कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पॉल का परिवार भी उनके चले जाने से बेहद परेशान और दुखी है।
यह भी पढ़ें- मशहूर मॉडल को गोलियों से भूना, पति की भी हत्या; परिवार को एक हफ्ते तक नहीं मिली खबर
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
6 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
9 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
10 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
10 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines