Mr Beast Received Play Button: मिस्टर बीस्ट के नाम से फेमस यूट्यूबर जेम्स स्टीफन ‘जिमी’ डोनाल्डसन ने अपने नाम पर एक नया खिताब दर्ज कर लिया है। 2025 में 400 मिलियन यानी 40 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ उन्होंने प्ले बटन हासिल कर लिया है और ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले यूट्यूबर बन गए हैं। मिस्टर बीस्ट ने अपने रिकॉर्ड से 299 मिलियन सब्सक्राइबर वाले टी-सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मिस्टर बीस्ट ने अपनी खुशी जाहिर की है।
मिस्टर बीस्ट ने शेयर किया पोस्ट
मिस्टर बीस्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्हें यूट्यूब के सीईओ नील मोहन से प्ले बटन की ट्रॉफी लेते हुए देखा जा सकता है। चमकदार ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘400,000,000 सब्सक्राइबर पूरे हो गए! प्ले बटन! शुक्रिया यूट्यूब।’ बता दें कि मिस्टर बीस्ट की इस उपलब्धि ने उन्हें दुनिया का पहला यूट्यूबर बना दिया है जिसके इतने ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं टी-सीरीज दूसरे नंबर पर आ गई है।
मिस्टर बीस्ट ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए लिखा, ’40 करोड़ सब्सक्राइबर्स! एक दशक पहले जब मैंने धमाका किया था तब मेरी लाइफ में हर किसी ने मुझसे कहा था कि मैं बहुत ज्यादा जुनूनी हूं। कहा जाता था कि मैं कभी सक्सेस नहीं देख पाऊंगा। इसके बावजूद मुझे कंटेंट बनाने का शौक रहा। हर पल मेरी आंखों को खुलने में 7 साल लग गए। इससे पहले कि कोई मुझे देखे मैंने अपनी मां से कहा कि मैं कुछ करने की बजाए बेघर होना पसंद करूंगा।’
यूजर्स दे रहे बधाई
मिस्टर बीस्ट को प्ले बटन हासिल करने के लिए और दुनिया के नंबर वन यूट्यूबर बनने के लिए उनके चाहने वाले भी बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘चलो चलें! 500,000,000 मिलियन की ओर बढ़ते हुए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो! हमें आप पर गर्व है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई सचमुच एक मिशन पर एक आदमी है।’
यह भी पढ़ें: कौन है Mr. Beast? पहला YouTuber जिसने पार किया 30 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines