हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

यूट्यूबर कोडम प्रणय कौन? जिसकी 'Peacock Curry' पर बवाल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Youtuber Arrested For Peacock Curry Recipe: तेलंगाना के यूट्यूबर कोडम प्रणय कुमार ने ‘मोर करी’ बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसके चलते बवाल मच गया। यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Youtuber Arrested For Peacock Curry Recipe.

Youtuber Arrested For Peacock Curry Recipe: तेलंगाना के एक यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस ने उस वक्त केस दर्ज कर लिया जब उसने ‘मोर वाली करी’ (Peacock Curry) बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो यूट्यूबर पर अवैध वन्यजीव उपभोग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। वन विभाग ने यूट्यूबर कोडम प्रणय कुमार को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही उस क्षेत्र का निरीक्षण किया गया जहां पर उसने मोर करी को पकाया था।

यूट्यूबर कोडम प्रणय कुमार पर आरोप लगाया गया है कि उसने न सिर्फ प्रोटेक्टेड प्रजाति के जीव की हत्या की है, बल्कि ऐसा करने के लिए बढ़ावा भी दिया है। फिलहाल वन अधिकारी वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। साथ ही फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल को एकत्र कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन है यूट्यूबर कोडम प्रणय कुमार जो अपने ही वीडियो को लेकर मुसीबत मोल ले चुके हैं?

कौन हैं यूट्यूबर कोडम प्रणय कुमार?

यूट्यूबर कोडम प्रणय कुमार तेलंगाना के सिरसिला जिले के टंगल्लापल्ली के रहने वाले हैं, जो अपने यूट्यूब चैनल पर अधिकतर अलग-अलग रेसिपी वाले वीडियो शेयर करते हैं। उन्हें अलग-अलग डिश बनाने का काफी शौक है। पिछले दिनों कोडम प्रणय ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘मोर करी’ बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया जो उनके लिए सिरदर्द बन गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बवाल मच गया। भारत के राष्ट्रीय पक्षी के साथ ऐसी बर्बरता करने के लिए यूट्यूबर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि उन पर भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की अवैध हत्या को बढ़ावा देने का आरोप भी लगा है, जिसके चलते यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: जिस मूवी को बताया हाउसफुल, सिनेमा में थे 12 लोग, मशहूर एक्टर ने पकड़ा ऑनलाइन टिकट बुकिंग का बड़ा स्कैम

यूट्यूबर को कड़ी सजा देने की मांग

आपको बता दें कि कोडम प्रणय कुमार की ‘मोर करी’ वाली रेसिपी का वीडियो चैनल से हटा दिया गया है लेकिन पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि यूट्यूबर को कड़ी सजा दी जाए। फिलहाल कोडम प्रणय के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं वन अधिकारियों ने यूट्यूबर के ब्लड सैंपल और बची हुई पिकॉक करी को टेस्ट के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा है। अगर करी में मांस की पुष्टि हुई तो यूट्यूबर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यूट्यूबर के खिलाफ संबंधित कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

मोर को पालना और पोषण करना अवैध

गौरतलब है कि मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। उसे पालना या उसका पालन-पोषण करना अवैध माना गया है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त दंड का प्रावधान है। इस बीच राजन्ना जिले के एसपी अखिल महाजन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘संबंधित कानून के तहत यूट्यूबर कोडम प्रणय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके और ऐसी हरकत करने वाले अन्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।’ बता दें कि यूट्यूबर पहले भी जंगली सूअर की करी बनाने को लेकर ट्रोल हो चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें