Elvish Yadav Property: पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जबसे सांपों के जहर के मामले में उनका नाम आया है वो ED के निशाने पर हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ा एक्शन ले लिया है। साथ ही सिंगर फाजिलपुरिया (Fazilpuria) के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही हुई है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में नाम आने के बाद एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने इन दोनों की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है।
एल्विश और फाजिलपुरिया पर ED ने कसा शिकंजा
मनी लॉन्ड्रिंग केस में इन दोनों के खिलाफ केस फाइल होने के बाद ED ने एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया से लंबी पूछताछ कर इनके बयान भी दर्ज किए थे। अब जांच एजेंसी ने इनकी यूपी और हरियाणा की प्रॉपर्टी अटैच की है। आपको बता दें, एल्विश यादव और फाजिलपुरिया पर आरोप हैं कि वो गाने में सांपों का गैर-कानूनी तरीके से इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा वो अपनी कमाई से कथित तौर पर रेव पार्टियां करते हैं। इसी को लेकर ED जांच में जुटी हुई है। एक बार तो एल्विश यादव की इसी मामले को लेकर गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
सीज हुई संपत्ति
हालांकि, अब एल्विश यादव और सिंगर राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया की कितने करोड़ की संपत्ति सीज हुई है उसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस खबर के बाहर आते ही एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। ये पहली बार नहीं है जब उनके खिलाफ कोई चौंका देने वाली खबर सामने आई है। एल्विश यादव का कॉन्ट्रोवर्सीज से गहरा रिश्ता है। जबसे वो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के विनर बने हैं उनके साथ कुछ न कुछ कंट्रोवर्सी होती ही जा रही है।
यह भी पढ़ें: क्या सच थी Rupali Ganguly और Madalsa Sharma के बीच तकरार की अफवाह? Anupamaa एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
फाजिलपुरिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन
वहीं, सिंगर फाजिलपुरिया की बात करें तो वो भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। आलिया भट्ट का गाना ‘Kar Gayi Chull’ उन्होंने ही गया है। इसके अलावा पॉपुलर सॉन्ग ‘Kehndi Hundi Si’ हो ये फिर ‘Pallo Latke’ उन्होंने कई बार अपने गानों से लोगों के दिल जीते हैं। लेकिन अब वो भी ED के शिकंजे पर आ गए हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines