अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ को लेकर हाल ही में एक यूट्यूबर ने दावा किया था कि फिल्म के मेकर्स ने उनकी कविता ने डायलॉग कॉपी किए हैं। इसके लिए यूट्यूबर और कवि याह्या बूटवाला ने एक वीडियो भी शेयर किया था। हालांकि, अब यूट्यूबर और मेकर्स के बीच समझौता हो गया है और इसकी जानकारी भी खुद बूटवाला ने दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
मेकर्स और बूटवाला के बीच समझौता
दरअसल, यूट्यूबर याह्या बूटवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि तो दोस्तो, मेकर्स और मैं दोनों पक्षों ने इस मसले को सुलझा लिया है और इसका हल करने में कामयाब रहे हैं। इन 2 दिनों में आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दोस्तों, आप लोग बहुत दयालु रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में रेड हर्ट इमोजी शेयर की है। वहीं, अब इस पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले थे यूट्यूबर?
गौरतलब है कि इसके पहले बूटवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दो वीडियो क्लिप शेयर की थी। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म ‘केसरी 2’ के मेकर्स को लिखा था कि तो @nisoooooooooorg ने मुझे 4 दिन पहले ‘केसरी 2’ फिल्म से एक क्लिप भेजी थी, जिसके डायलॉग के बारे में उन्हें लगा कि ये मेरी कविता से कॉपी किए गए हैं, जिसका टाइटल जलियांवाला बाग है, जो 5 साल पहले @unerasepoetry YouTube चैनल पर शेयर की गई थी।
Kesari 2
अब डिलीट किया पोस्ट
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा था कि ये पूरी तरह से कॉपी-पेस्ट है और ऐसा नहीं है कि उन्होंने इसे छिपाने की कोशिश की है, मतलब ‘फुसफुसाना’ जैसा शब्द भी कॉपी है।हां, लोगों के ख्याल मिल सकते हैं, लोग इसी तरह से सोच सकते हैं लेकिन किसी एक चीज की बिल्कुल एक जैसी लाइनें लिखना एक संयोग के अलावा कुछ भी नहीं है। हालांकि, अब उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।
यह भी पढ़ें- ‘इसका पाकिस्तान का…’, Kushal Tandon ने KaranVeer को ये क्या कहा?
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
32 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines