Bhuvan Bam ने करवाई लिप सर्जरी? यूट्यूबर के नए लुक ने फैंस को चौंकाया!

यूट्यूबर भुवन बाम ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक काफी बदला नजर आ रहा है। इस पर यूट्यूबर ने रिएक्शन दिया है। साथ ही लिप सर्जरी को लेकर बात की है।

youtuber bhuvan bam transformation talk about undergoing lip surgery

Bhuvan Bam File Photo

यूट्यूबर भुवन बाम अपने नए लुक को लेकर फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। अपने नए लुक को लेकर यूट्यूबर ने रिएक्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह 30 की उम्र को पार कर चुके हैं। उन्हें लगता है कि अब समय आ चुका है कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इसके अलावा भुवन बाम ने लिप सर्जरी को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है।

ट्रांसफॉर्मेशन पर क्या बोले भुवन बाम?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भुवन बाम ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं बहुत आलसी इंसान था लेकिन अब मैं उस आलस्य को पीछे छोड़ चुका हूं। अब मैंने 30 की उम्र पार कर ली है। मुझे लगता है कि अब वक्त आ चुका है कि मैं अपनी हेल्थ पर ध्यान दूं। मुझे डेली बेसिस पर एक्सरसाइज करते हुए करीब डेढ़ साल हो चुके हैं।’ यूट्यूबर ने आगे बताया कि उन्होंने चीनी खानी बिल्कुल बंद कर दी है। इसका असर उनके चेहरे पर नजर आ रहा है।

डेली रूटीन में किया बदलाव

भुवन बाम ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा से दुबला-पतला रहा हूं। लेकिन लॉकडाउन के वक्त घर से काम करने के दौरान मेरे शरीर में फैट जमा हो गया था।’ यूट्यूबर ने आगे बताया कि ‘मैंने एक लुक टेस्ट दिया था, जिसके लिए मुझे क्लीन शेव होना था। उस वक्त मैंने देखा कि मेरे चेहरे पर कितना फैट है। ये वास्तविकता थी कि मुझे अपने तरीके से बदला है। मैंने अपने डेली रूटीन को बदल दिया है और अब सुस्ती पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।’

एक महीने पहले करवाई सर्जरी

लिप सर्जरी कराने को लेकर भुवन बाम ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले सर्जरी करवाई थी। इस बारे में बात करते हुए यूट्यूबर ने कहा, ‘मेरे मुंह में एक बहुत बड़ा फोड़ा था, जो म्यूकोसील में बदल गया था। ये इतना बड़ा हो गया था कि कैमरे पर नजर आने लगा था क्योंकि मेरे होंठ का निचला हिस्सा फूलने लगा था। मैं उस वक्त शूटिंग में बिजी था इसलिए मैंने सर्जरी करवाने के लिए ब्रेक लिया था।’ बता दें कि भुवन बाम के नए लुक ने फैंस को भी चौंका दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ