हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

यूट्यूबर अरमान मलिक को परिवार समेत मिला समन, शादियां बनी मुसीबत; 3 मामलों में केस दर्ज

Armaan Malik Controversy: अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को कोर्ट ने तलब किया है। उनके खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं। शादी और दूसरे मामले में अब उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
यूट्यूबर अरमान मलिक को कोर्ट ने किया तलब। (Photo Credit- Social Media)

Armaan Malik Controversy: यूट्यूबर अरमान मलिक का नाम एक बार फिर गलत कारणों से सुर्खियों में आ गया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि अरमान मलिक की गिनती इंडिया के सबसे विवादित यूट्यूबर्स में होती है। उनके साथ-साथ उनका पूरा परिवार ही विवादों में घिरा रहता है। अब अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों यानी पायल मलिक और कृतिका मलिक को पटियाला कोर्ट ने तलब किया है। अरमान मलिक पर 3 मामलों में केस दायर किया गया है। अब पूरा मामला क्या है? चलिए जानते हैं।

अरमान मलिक परिवार संग फंसे मुसीबत में

दरअसल, अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों के साथ रह रहे हैं और इससे अक्सर लोगों को आपत्ति होती रहती है। एक साथ दो पत्नियां रखना, उनके फेमस होने और हमेशा विवाद में घिरे रहने का सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा अरमान मलिक और उनकी पत्नियां कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं कि एक नई कंट्रोवर्सी शुरू हो जाती है। हाल ही में पायल मलिक ने अपनी बेटी तुबा के लिए मां काली का लुक लिया था। उन्होंने मां काली के रूप में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो के बाद वो मुसीबत में पड़ गई थीं।

कौन-से 3 मामलों में दर्ज हुआ केस?

पायल मलिक को इस मामले में माफी मांगनी पड़ी और सजा भी भुगतनी पड़ी थी। जिसके बाद पटियाला के एक सीनियर एडवोकेट दविंदर राजपूत ने अरमान मलिक और उनकी पत्नियों पर अदालत में 3 मामलों में केस दर्ज किया था। सीनियर एडवोकेट ने अरमान मलिक और उनके परिवार पर बेअदबी (अपमान) की घटना का आरोप लगाया। एक मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट फैलने का है और तीसरा मामला अरमान मलिक की 4 शादियों से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी को स्पेशल फील करवाने के लिए क्या करते थे बोनी कपूर? बर्थडे पर सुनाया सालों पुराना किस्सा

अरमान मलिक को पत्नियों समेत कोर्ट में होना होगा पेश

अश्लील कंटेंट बनाने और 4 महिलाओं से शादी करने से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। इसके बाद अरमान मलिक और उनकी 4 पत्नियों को 2 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया है। यूट्यूबर पर आरोप है कि उन्होंने चार शादियां की हैं और ये हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन है। अरमान और पायल ने सोशल मीडिया पर हिंदू भगवानों के रूप लिए हैं, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अब इस दंडनीय अपराध के बाद उन पर एक्शन लिया जा सकता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें