Armaan Malik के बेटे को क्या बीमारी? रो-रोकर बेहाल, क्या कहती है जैद की रिपोर्ट्स

Armaan Malik-Kritika Malik Son Health: यूट्यूबर अरमान मलिक और कृतिका मलिक के बेटे को गंभीर बीमारी हो गई है। इस बात की जानकारी कृतिका ने अपने व्लॉग में दी है।

youtuber armaan malik kritika malik son jaid diagnosed rickets share blog  

Armaan Malik-Kritika Malik File Photo

Armaan Malik-Kritika Malik Son Health: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के दो साल के बेटे जैद को एक गंभीर बीमारी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद कृतिका ने अपने फैंस को दी है। उन्होंने बताया है कि जैद को रिकेट्स हो गया है। डॉक्टर से रिपोर्ट मिलने के बाद कृतिका और पायल मलिक दोनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। कृतिका का ये कहना भी है कि उनके बेटे को बद्दुआ लग गई है। जाहिर है कि अरमान मलिक ने कृतिका मलिक से दूसरी शादी की है। उनका बेटा जैद अभी दो साल का है।

विज्ञापन

कृतिका मलिक ने शेयर किया व्लॉग

अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने एक व्लॉग शेयर करते हुए बताया कि वह बेटे जैद को लेकर अस्पताल गई थीं। बच्चे का टेस्ट कराया गया। टेस्ट करवाते वक्त जैद बहुत रो रहा था। बेटे को इस हालत में देखकर कृतिका भी इमोशनल हो गईं। इस वजह से पायल मलिक जैद को गोद में लिए बैठी थीं।

विज्ञापन

कृतिका मलिक ने व्लॉग में आगे बताया कि जैद की रिपोर्ट्स में सामने आया है कि उसे रिकेट्स जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से पायल और कृतिका जैद का टेस्ट कराने में बिजी हैं। बच्चे की इस हालत के बाद से मलिक फैमिली काफी टेंशन में है। व्लॉग में आप देख सकते हैं कि ट्रीटमेंट के दौरान जैद काफी ज्यादा रो रहा है।

विज्ञापन

कैसे होती है रिकेट्स की बीमारी?

बता दें कि रिकेट्स की बीमारी शिशुओं और छोटे बच्चों में होती है। ये एक हड्डी की बीमारी है, जो शरीर में विटामिन डी, कैल्शियम और फॉस्फेट की कमी से होती है। ये गंभीर बीमारी है, जिसमें बच्चे के शरीर की हड्डी मुड़ने और टूटने का खतरा बन जाता है। गौरतलब है कि कृतिका मलिक ने 6 अप्रैल 2023 को जैद को जन्म दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ