Armaan Malik Wife Payal Gets Pregnant: जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक एक बार फिर प्रेग्नेंट हुई हैं। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वो फिर से प्रेग्नेंट हैं और आने वाले दिनों में उनकी गोदभराई की तैयारी भी चल रही है। पायल ने अपने व्लॉग में ये जानकारी सभी फैंस के साथ शेयर की, जिसमें वो अपने बेबी शावर के बारे में बताती हुई नजर आ रही हैं।
व्लॉग में पायल ने क्या कहा?
पायल का कहना है कि वो तीन महीने बाद इस गुड न्यूज को शेयर करने वाली थीं, लेकिन उन्होंने इसे जल्दी ही अपने फैंस को सुनाने का फैसला किया। पायल के साथ उनकी सौतन और अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने भी इस खुशखबरी को कन्फर्म किया। कृतिका ने पायल की बेटी तूबा को गोद में उठाकर मजाक में पूछा कि उसे क्या चाहिए, काका या काकी? तूबा ने तोतली आवाज में काका का नाम लिया, जिस पर पायल ने मुस्कुराते हुए कहा कि घर में पहले से ही कई काका हैं।
पांचवी बार पिता बनेंगे अरमान
यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी के फिर से मां बनने की अनाउंसमेंट के बाद अब अरमान मलिक पांचवी बार पिता बनेंगे। बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा रह चुकी मलिक परिवार अक्सर लाइमलाइट में रहती है। अरमान मलिक की सबसे पहले शादी तब हुई थी जब वो नाबालिग थे, जिसके बाद उनका तलाक हो गया था। उसके बाद उन्होंने पायल मलिक के साथ शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा हुआ चीकू।
इसके बाद अरमान मलिक ने एक बीवी के होते हुए कृतिका मलिक को भी पत्नी बनाकर अपने घर ले आए। हाल ही में कृतिका से उन्हें एक बेटा और पायल से एक और बेटा और बेटी भी हुई थी। अब अगर वाकई पायल प्रेग्नेंट हैं तो घर में पांचवा बच्चा आएगा।
चौथी शादी की अफवाहें
मलिक परिवार को लेकर इन दिनों अरमान मलिक की चौथी शादी होने की अफवाहें भी उड़ रही हैं। बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें अरमान के बेटे की केयरटेकर लक्ष्य अरमान के लिए करवा चौथ का व्रत खोलते हुए नजर आईं। खबरें हैं कि अरमान बेटे की केयरटेकर से शादी करने जा सकते हैं, हालांकि लेटेस्ट व्लॉग में पायल मलिक ने ऐसी खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि हमारे होते हुए घर में अब कोई तीसरी पत्नी नहीं आएगी।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines