Youtuber Anjali Chauhan Accused: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि चौहान ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की शर्मा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका आरोप है कि उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें ब्लैकमेल करते हुए उनसे 1.55 लाख रुपये ठग लिए हैं। पैसे नहीं देने पर प्राइवेट फोटो लीक करने की धमकी दी थी। उनका आरोप है कि विक्की ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वो मांगी हुई रकम नहीं देंगी तो उनकी प्राइवेट तस्वीरें और कॉल रिकॉर्डिंग को लीक कर दिया जाएगा। इस डर से उन्हें डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा रकम अपने बॉयफ्रेंड को देनी पड़ी। बता दें कि अंजलि चौहान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। उसके अलावा सोशल मीडिया पर अंजलि तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं।
अंजलि चौहान ने दी तहरीर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि चौहान ने पुलिस थाने में FIR दर्ज कराते हुए शिकायत में कहा, ‘स्थानीय कस्बे के आजाद नगर में रहने वाले विक्की शर्मा नाम के शख्स से उनका अफेयर चल रहा था। दोनों में फोन पर लंबी-लंबी बातें होती थीं।’ अंजलि का आरोप है कि बातचीत के दौरान विक्की ने उनकी कॉल रिकॉर्डिंग कर ली। कुछ दिन के बाद वो पैसों की डिमांड करने लगा। जब अंजलि ने उसे पैसे देने से मना कर दिया तो उसने फोन पर की गई बातों और प्राइवेट तस्वीरों को लीक करने की धमकी देनी शुरू कर दी।
लगातार मिलती रहीं धमकियां
अंजलि चौहान का कहना है कि ‘प्राइवेट फोटो लीक होने के डर से उन्होंने विक्की शर्मा को पैसे देने शुरू कर दिए। धीरे-धीरे 95 हजार रुपये दिए गए लेकिन उसकी डिमांड ज्यादा रुपयों की थी।’ अंजलि ने यह भी आरोप लगाया कि उनके दिए हुए रुपयों से विक्की ने 60 हजार का नया मोबाइल फोन खरीदा और उसका भुगतान उन्हीं से कराया। हालांकि ब्लैकमेलिंग यहीं खत्म नहीं हुई। इन्फ्लुएंसर ने पुलिस को दी शिकायत में आगे कहा कि बार-बार ब्लैकमेलिंग का शिकार होने की वजह से उन्होंने विक्की शर्मा को 1.55 लाख रुपये दे दिए। इस तरह से उन्हें ठगी का शिकार होना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Jennifer Lopez और Ben Affleck का रिश्ता क्यों टूटा? क्या ये है तलाक की असली वजह
पुलिस ने दर्ज कर ली शिकायत
पुलिस को शिकायत पत्र देने के बाद अंजलि चौहान ने इस मामले में कार्रवाई की गुजारिश की है। साथ ही कहा है कि तहसील दिवस पर जब डीएम को शिकायत पत्र दिया गया था, उसमें वकील ने काफी बढ़ा-चढ़ाकर लिख दिया था। अब जो शिकायत पत्र दोबारा दिया गया है, उसमें सारी बातें सही लिखी हैं। इसलिए नई तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाए। उधर, अंजलि चौहान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विक्की शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज का लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि इन्फ्लुएंसर की दी गई तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी सबूत मिलेंगे उनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
7 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
8 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
10 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
12 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
17 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
18 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
18 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines