मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। उन्होंने 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूबर ने 16 अप्रैल को अपनी अंतिम सांस ली है। हालांकि उनकी मौत कैसे हुई, इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। उधर, जैसे ही सोशल मीडिया पर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा की मौत की खबर आई तो उनके फैंस को बड़ा सदमा पहुंचा है। लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इतनी कम उम्र में यूट्यूबर इस दुनिया में नहीं रहे हैं।
बता दें कि यूट्यूबर अभ्रदीप साहा अपने फैंस के बीच ‘एंग्री रैंटमैन’ नाम से पॉपुलर थे। उनकी मौत की जानकारी अभी तक परिवार की तरफ से नहीं दी गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर रेडिट पोस्ट आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर यह भी है कि अभ्रदीप की कुछ दिनों पहले ही ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।
कुछ दिन में होनी थी सर्जरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर अभ्रदीप साहा की ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। इसके लिए उन्हें पिछले महीने अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। यूट्यूबर ने पोस्ट में कहा था कि उनकी कंडीशन काफी सीरियस है। इसलिए फैंस उनकी जल्द ही रिकवरी के लिए प्रार्थना करें। खबर यह भी आई थी कि इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर पर भी रहना पड़ा था। अब 16 अप्रैल को उनकी मौत हो गई है।
फैंस के बीच फैली शोक की लहर
उधर, यूट्यूबर अभ्रदीप साहा की मौत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तो फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। कई फैंस सोशल मीडिया पर यूट्यूबर की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उन्हें शोक संवेदनाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि अभ्रदीप ने 18 अगस्त 2018 को अपना यूट्यूब अकाउंट बनाया था। उनका पहला वीडियो ‘मैं क्यों न देखूं एनाबेल मूवी’ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। यूट्यूबर हमेशा ही अपने कॉमिक अंदाज से फैंस को हंसाते दिखाई देते थे।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
28 mins agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 hr agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
4 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
6 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
8 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
9 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
9 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
11 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
12 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines