Bhuvan Bam New OTT Movie: जाने माने कॉमेडियन और यूट्यूब स्टार भुवन बाम (Bhuvan Bam) के फैंस के लिए खुशखबर। एक्टर अपनी नई वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ (Taza Khabar) के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस वेब सीरीज की घोषणा भुवन ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये पिछले महीने ही कर दी थी।
इतना ही नहीं ‘ताजा खबर’ ट्रेलर (Taza Khabar Trailer Release) के साथ-साथ इस वेब सीरीज की रिलीज़ डेट का भी खुलासा हो गया है। इस वेब सीरीज में भुवन के साथ-साथ ‘सत्या’ स्टार जेडी चक्रवर्ती (J.D. Chakravarthy), ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम देवेन भोजानी (Deven Bhojani), और मराठी अभिनेता प्रथमेश परब (Prathamesh Parab) भी हैं। भुवन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह एंटरटेनमेंट जगत के इन जाने माने स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
जानें किस दिन रिलीज होगी ताजा खबर
Disney + Hotstar ने यूट्यूब के साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस सीरीज के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। इतना ही नहीं ट्रेलर रिलीज करने के साथ साथ कैप्शन में लिखा है ‘जादू या चमत्कार ?, धोखा या श्राप ?, देखो वास्य की अनोखी कहानी।आगे कैप्शन में रेलसे रिलीज डेट के बारे लिखा है कि, इस वेब सीरीज के सभी एपिसोडस 6 जनवरी, 2023 को रिलीज होंगे सिर्फ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।
आपको बता दें कि इस वेब सीरीज का प्रोडक्शन रोहित राज (Rohit Raj) कर रहे हैं, जिसके निर्देशक हिमंत गौर ने किया है। इस सीरीज में मिर्जापुर (Mirzapur) से फेमस हुई एक्ट्रेस श्रिया पिलगाओंकर (Shriya Pilgaonkar) भुवन के अपोजिट दिखाई देंगी। आपको बता दें कि भुवन ने अपना एक्टिंग डेब्यू ढिंढोरा (Dhindhora) से किया था। यह वेब सीरीज उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज की थी जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। एक्टर को उनके यूट्यूब कॉमेडी चैनल “बीबी की वाइन्स” (BB ki Vines) के लिए जाना जाता है। भुवन 2018 में 20 मिलियन सब्सक्राइबर को पार करने वाले पहले भारतीय यूट्यूबर बने थे। आज उनके 25.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स है जो की बहुत ही गर्व की बात है क्योंकि उन्होंने सब अपनी मेहनत से हासिल किया है।
फैंस जमकर कर रहे कमेंट
भुवन के फैंस को ये टीजर काफी पसंद आया है और इस पर कई रिएक्शन भी सामने आए हैं। एक फैन ने टिप्पणी की, “अद्भुत। एकदम कड़क।” वही दूसरे फैन ने लिखा, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। वह बहुत अलग दिखता है। ” एक अन्य ने लिखा, “मैं दिमाग से उड़ गया हूं।” आपको बतादें की ये सीरीज एक स्वच्छता कार्यकर्ता के जीवन पर आधारित है और हल्के-फुल्के ढंग से वर्ग-आधारित गरीबी और बेहतर जीवन जीने की मानवीय इच्छा को दर्शाती है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines