YouTube Blocks Youtuber Russell Brand: हाल में गूगल के ओनरशिप वाले वीडियो स्ट्रीमिंग मंच यूट्यूब (YouTube) ने मंगलवार को एक फेमस कॉमेडियन यूट्यूबर रसेल ब्रांड (Russell Brand) को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। रसेल ब्रांड अब यूट्यूब के जरिए पैसे नहीं कमा पाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 48 साल के रसेल ब्रांड पर कई महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद यूट्यूब की ओर से बड़ा कमद उठाते हुए उनको ब्लॉक कर दिया गया है और साथ ही कहा गया है कि ‘ब्रांड के खिलाफ गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उसके अकाउंट को मोनेटाइजेशन सस्पेंड कर दिया गया है’।
रसेल ब्रांड (Russell Brand) के यूट्यूब चैनल पर करीबन 66 लाख सब्सक्राइबर हैं। रसेल को ब्लॉक करते हुए यूट्यूब की ओर से कहा गया है कि ‘ये फैसला उन सभी चैनलों पर लागू होगा जो रसेल ब्रांड द्वारा चलाए जा रहे हैं’। हालांकि, रसेल खुद पर लगे आरोपों को गलत बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मेरे तनाव का कारण..’, क्या डिप्रेशन में थीं Vijay Antony की बेटी? पत्नी का पुराना पोस्ट हो रहा Viral
खुद पर लगे आरोपों को Russell Brand ने बताया गलत
साथ ही यूट्यूब की ओर ये कहा गया है कि ‘रसेल खुद पर लगे आरोपों को लेकर यूट्यूब की ‘वायलेंस गाइडलाइन’ का उल्लंघन किया है’। इसी बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉमेडियन रसेल ब्रांड (Russell Brand) लगातार खुद पर लगे आरोपों को नकारते आ रहे हैं। रसेल ने कई 4 टीवी चैनलों के साथ-साथ ‘द टाइम्स’ और सं’डे टाइम्स’ अखबारों को दिए अपने इंस्टव्यू में खुद पर चार महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से साफ इनकार किया है।
महिलाओं ने Russell Brand पर लगाए थे आरोप
बता दें कि कॉमेडियन यूट्यूबर रसेल ब्रांड (Russell Brand) पर 4 महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं, जिनमें से एक महिला का कहना है कि ‘जब वो महज 16 साल की थी तब उसके साथ रिश्ते के दौरान यौन उत्पीड़न किया गया था’। साथ ही दूसरी महिला ने आरोप लगया कि ‘ब्रांड ने साल 2012 में लॉस एंजिलिस में उसके साथ दुष्कर्म किया था’। रसेल ब्रांड पर ये सभी आरोप साल 2006 और 2013 के बीच के हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
34 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines