हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Yogesh Mahajan का निधन, शूट पर नहीं पहुंचे एक्टर, कैसे गई जान?

Yogesh Mahajan Passes Away: मशहूर एक्टर योगेश महाजन का निधन हो गया है। बीते दिन यानी 19 जनवरी को योगेश महाजन ने इस दुनिया तो अलविदा कह दिया। योगेश महाजन के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Yogesh Mahajan

Yogesh Mahajan Passes Away: टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर एक्टर योगेश महाजन का निधन हो गया है। बीते दिन यानी 19 जनवरी को योगेश महाजन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। योगेश महाजन के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई एक्टर के निधन पर शोक जाहिर कर रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।

कैसे गई योगेश की जान?

योगेश महाजन के निधन की बात करें तो कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक से योगेश की जान गई है। योगेश महाजन के यूं अचानक हुए निधन से फैंस और उनके चाहने वालों को भरोसा नहीं हो रहा है, लेकिन सच यही है कि योगेश महाजन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि एक्टर का निधन उनके फ्लैट पर ही हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि ये भी सुनने में आया है कि योगेश का फ्लैट सेट के एरिया में ही है।

शूट पर नहीं पहुंचे एक्टर

योगेश को शूटिंग पर जाना था, लेकिन जब वो समय पर शूट पर नहीं पहुंचे तो क्रू मेंबर्स उन्हें देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान क्रू ने जब उनके फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा और जब वो अंदर गए तो हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि योगेश अपने फ्लैट में मृत पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत का कारण क्या? 

अगर योगेश की मौत के कारण की बात करें तो उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। बता दें कि योगेश महाजन के निधन की खबर की पुष्टि उनकी को-स्टार आकांक्षा रावत ने की है। आकांक्षा रावत ने इंडिया टुडे संग बात करते हुए कहा कि वो बहुत ही कमाल के जिंदादिल इंसान थे। हम एक साल से भी ज्यादा टाइम से साथ काम कर रहे थे और अभी हम सभी के लिए मुश्किल समय है।

यह भी पढ़ें- Karanveer Mehra के नाम पर दर्ज हुआ बड़ा रिकार्ड, ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे एक्टर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें