Yodha, Sidharth Malhotra: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। बीते दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म के टीजर को लेकर अपडेट दिया था। वहीं, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म के टीजर को रिलीज कर दिया गया है, जो एक्शन से भरपूर है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया पोस्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के टीजर को रिलीज किया है। साथ ही इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि वी हेव टेकन ऑफ, गीयर अप फॉर द हाई ओक्टेन एक्शन ऑन इट्स वे, #Yodha का टीजर रिलीज #Yodha 15 मार्च को सिनेमाघरों में। जैसे ही एक्टर का ये पोस्ट सामने आया, तो सोशल मीडिया पर छा गया। अब यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘PM Modi को शांति का नोबेल…’ और कंगना को Ocsar, प्रधानमंत्री पर ट्वीट कर ट्रोल हुई एक्ट्रेस
यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ
एक यूजर ने टीजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि दिस टीजर इस शो गुड। दूसरे यूजर ने लिखा कि ओएमजी। तीसरे यूजर ने लिखा कि अब ‘योद्धा’ के लिए इंतजार नहीं हो रहा। एक और यूजर ने लिखा कि इतने पॉवर पेक्ड एक्शन को देखने के लिए मेरी आंखें तरस रही हैं। साथ ही कुछ अन्य यूजर्स इस टीजर वीडियो पर हर्ट और फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
कैसा है टीजर?
अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस एक मिनट के टीजर में वो सब कुछ है, जो आपको इसके प्लॉट के बारे में सब बताता है। टीजर में आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा का शानदार एक्शन देखने को मिल रहा है, जो अपने-आप में बहुत कुछ कह रहा है। एक-एक फ्रेम में राशी खन्ना और दिशा पाटनी भी दिखती हैं। जमीं से लेकर योद्धा बने सिद्धार्थ, प्लेन तक में एक्शन ही एक्शन दिखाते है और हम कहते हैं कि मजा आ गया।
सब दिखाकर सब छुपा लिया
इस 1 मिनट के टीजर में इतना कुछ दिखाकर भी सब कुछ मेकर्स ने छिपा लिया है। आपको बस यही पता चलता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा कमांडो है और एक प्लेन हाईजैक होता है, जिसे उन्हें बचाना है। इसमें थोड़े एक्शन सेक्वेंस है, जो बताते हैं कि सिद्धार्थ के कैरेक्टर की बैक स्टोरी भी है। दिशा पाटनी हाईजैक्ड प्लेन की केबिन क्रू के कैरेक्टर में दिखती हैं और राशी खन्ना- प्लेन सिक्योरिटी के ग्राउंड ऑफिसर के कैरेक्टर में हैं।
13 हजार फीट की उंचाई से रिलीज हुआ था मोशन पोस्टर
इसमें थ्रिल है, सस्पेंस है, एक्शन है और इसे देखकर लग रहा है कि फिल्म की डिटेलिंग भी अच्छी है। वैसे पिछले हफ्ते भर से रोज-रोज मेकर्स नए पोस्टर से टीजर पर हाईप बनाने में जुटे थे और वो हाईप जस्टीफाइड भी लगती है। कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा का पोस्टर बिल्कुल जुदा अंदाज में आसमान और जमीं के बीचों-बीच लॉन्च किया गया था। जहां, दुबई के समंदर के ऊपर 13 हजार फीट की उंचाई पर स्काई डाइवर्स ने योद्धा के पोस्टर को आसमान में ही लॉन्च करके वाकई हिस्ट्री बना दिया था। टीजर देखकर बीच हवा में फिल्म के पोस्टर को लॉन्च करने का मतबल भी समझ आ रहा है। डायरेक्टर डुओ सागर-पुष्कर की ये फिल्म पिछले साल 7 जुलाई, फिर 8 दिसंबर से पोस्टपोन होते-होते 15 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है और मेकर्स की तैयारी है कि इस बार ‘योद्धा’ का मिशन पूरा हो ही जाए।
फैंस को बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म को लेकर अभी से बज बनना शुरू हो गया है। फैंस को बेकरारी से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आ चुके हैं। इस सीरीज से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी है। वहीं, अब सिद्धार्थ बॉक्स ऑफिस पर ‘योद्धा’ बनकर उतरने के लिए तैयार है। ना सिर्फ मेकर्स बल्कि फैंस को भी इस फिल्म से बेहद उम्मीदें है और कहा जा रहा है कि ये फिल्म टिकट खिड़की पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है। बता दें कि ये फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर ‘योद्धा’ क्या करेगा?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines