Honey Singh Hair Loss News: पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में अपने लुक का बड़ा राज खोल दिया है. लंबे समय से लोग उनके बालों को लेकर चर्चा करते रहे हैं. अब खुद हनी सिंह ने बताया कि वे विग पहनते हैं. इस खुलासे ने उनके फैंस को चौंका दिया है.
हनी सिंह ने किया बड़ा खुलासा
Yo Yo Honey Singh ने हाल ही के एक पॉडकास्ट में रैपर ने अपनी हेल्थ से जुड़ी बातें बताईं, जिसमें उन्होंने अपने गंजेपन पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनके सिर पर बिल्कुल बाल नहीं हैं. वे अब विग पहनते हैं. उन्होंने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर के इलाज के दौरान उन्हें कई साल तक भारी दवाइयां लेनी पड़ीं, जिसका असर उनके शरीर पर साफ दिखाई देने लगा था.
पॉडकास्ट में बताई गंजेपन की वजह
हनी सिंग पॉडकास्ट में बताते हैं कि “मैं सात साल तक हैवी दवाइयों पर था. मेरा वजन 105 किलो हो गया था और मेरे सारे बाल चले गए थे. ये नकली बाल हैं, मैं पूरी तरह गंजा हूं. ये विग है.” उनके निजी जीवन के इस खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया.
यह भी पढ़ें: Best Spy Thriller Series: 8.5 IMDb रेटिंग वाली इस स्पाई-थ्रिलर सीरीज ने OTT पर मचाया
7 साल तक दुनिया से बनाई दूरी
हनी सिंह बताते हैं कि एक समय था, जब उनके गाने चार्टबस्टर में छाए रहते थे. लेकिन अचानक से वे इंडस्ट्री से गायब हो गए. सात साल तक उनका कोई अता पता नहीं रहा. लोगों को लगा कि अब हनी सिंह का करियर खत्म. लेकिन उन्होंने अपनी हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के बारे में खुलकर बताया. उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता था कि मेरे फैंस मुझे उस हालत में देखें. मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. न दोस्तों से मिला, न फोन इस्तेमाल किया, न टीवी देखा और न इंटरनेट.” उन्होंने यह भी कहा कि लोग यह तक सोचने लगे थे कि डेविल उनसे बाते करता है. सात साल तक हनी सिंह ने खुद को किसी कैदी की तरह कमरे में बंद रखा था.
फैंस का रिएक्शन
हनी सिंह ने अपने नशे की लत, ड्रग्स और मेंटल हालत पर दुनिया के सामने खुलकर बात की. उन्होंने उस वक्त इतनी दवाईंयां खाई, जिसकी वजह से उनके सारे बाल झड़ गए और वे गंजे हो गए. फैंस उन्हें “रियल फाइटर” और “कमबैक किंग” कहकर उन्हें बुला रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 6 मिनट की वो फिल्म, जिसे देख हंसते-हंसते हो जाएगा पेट दर्द, इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखें ये
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines