हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Yo Yo Honey Singh के दिल्ली कॉन्सर्ट में मचा बवाल, सिंगर के सामने ही चले लात-घूंसे, वायरल हुआ वीडियो

Yo Yo Honey Singh Delhi Concert Fight: आज Yo Yo Honey Singh का जन्मदिन है और उनसे जुड़ी ऐसी खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है. दिल्ली कॉन्सर्ट में सिंगर के सामने ही लात-घूंसे चालू हो गए. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh delhi concert fight

Honey Singh Concert Viral Video: आज Yo Yo Honey Singh का जन्मदिन है. लेकिन इसी बीच उनसे जुड़ी इस खबर ने हड़कंप मचा दिया है. दिल्ली में यो यो हनी सिंह का हाल ही का कॉन्सर्ट बहुत जोश भरा था. यह उनका ‘My Chapter – India Tour’ का पहला शो था, जो 14 मार्च 2026 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुआ. हजारों फैंस आए थे और हनी सिंह ने अपने पुराने हिट गाने गाए. सब मस्ती में थे, लेकिन अचानक बवाल हो गया.

यह भी पढ़ें: ‘काश हम हमेशा…’, Rashmika Mandanna ने देवर को विश किया बर्थडे, शेयर किया खास किस्सा

फैंस और स्पॉन्सर टीम में झगड़ा

इस मजेदार कॉन्सर्ट के दौरान कुछ फैंस और स्पॉन्सर टीम के स्टाफ के बीच बहस शुरू हुई. बात छोटी थी, लेकिन जल्दी ही यह हाथापाई में बदल गई. वीडियो में दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे हैं. भीड़ में अफरा-तफरी मच गई. लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे और चीख-पुकार हो रही थी. यह सब स्टेज के ठीक सामने हुआ, जहां हनी सिंह गा रहे थे.

विज्ञापन

हनी सिंह ने परफॉर्मेंस नहीं रोकी

इस सब बवाल के बावजूद यो यो हनी सिंह ने गाना जारी रखा. वे अपने हिट गानों पर ठुमके लगा रहे थे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं. फैंस भी उनके गानों में झूमते रहे. लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग इसे देखकर हैरान हैं कि कॉन्सर्ट में ऐसा बवाल कैसे हो गया. आज सिंगर का जन्मदिन है, लेकिन बीती रात का ये बवाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: ’35 साल से…’, Farah Khan ने बताई बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई, इस एक चीज के बिना फिल्म

विज्ञापन

पुलिस ने आकर हालात संभाले

जब झगड़ा और बड़ा तो पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने जल्दी हस्तक्षेप किया और लोगों को अलग किया. कुछ देर में हालात काबू में आ गए. किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन भीड़ में डर का माहौल बन गया था. यह घटना कॉन्सर्ट के बीच में हुई, जिससे पूरा माहौल बदल गया था.

यह भी पढ़ें: UK07 Rider Anurag Dobhal को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल से मिल गई थी छुट्टी, अब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola