Baby Girija Passes Away: कुछ ही देर पहले मशहूर और वरिष्ठ साउंड रिकॉर्डिस्ट ए एन टैगोर के निधन की खबर आई। इस खबर से अभी लोग उभरे भी नहीं थे कि सिनेमा जगत से फिर दुखद खबर आ गई। जी हां, मशहूर मलयालम अभिनेत्री बेबी गिरिजा नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने अपने घर पर आखिरी सांस ली। बेबी गिरिजा ने 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस और उनके चाहने वाले उनके निधन पर दुख जता रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
लोगों के दिलों में बेबी की अलग जगह
बेबी गिरिजा मलयालम इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिसकी लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह है। बेबी ने 50 के दशक में एक बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया खा। उन्होंने जीवित नौका और कई अन्य फिल्मों में ऐसा काम किया कि दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थके। एक्ट्रेस के काम ने इंडस्ट्री में एक अमिट छाप छोड़ी है। वहीं, अब उनके निधन से फैंस का भी दिल टूट गया है। सोशल मीडिया पर भी लोग बेबी के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
एक अधिकारी के रूप में भी काम किया
बता दें कि बेबी ने कई हिट फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। इतना ही नहीं बल्कि अलाप्पुझा की रहने वाली गिरिजा ने IOB में एक अधिकारी के रूप में भी काम किया। लोगों में हमेशा वो अपने बिहेवियर के लिए जानी जाती थी। उनका स्वभाव इतना शांत था कि कोई भी उनका दीवाना हो जाए। ना सिर्फ रील लाइफ बल्कि रियल लाइफ में भी एक्ट्रेस बेहद कमाल की इंसान थी।
यह भी पढ़ें- नहीं रहे वरिष्ठ साउंड रिकॉर्डिस्ट A N Tagore, ‘टैगोर दा’ के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
27 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 hr ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
3 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
13 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines