मलयालम अभिनेत्री Baby Girija का निधन, इंडस्ट्री में छाए गम के बादल

Baby Girija Passes Away: सिनेमाजगत से फिर दुखद खबर आ रही है। एक और एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेत्री ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना रखी है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं रही, लेकिन वो हमेशा याद की जाएंगी।

Baby Girija

Baby Girija

Baby Girija Passes Away: कुछ ही देर पहले मशहूर और वरिष्ठ साउंड रिकॉर्डिस्ट ए एन टैगोर के निधन की खबर आई। इस खबर से अभी लोग उभरे भी नहीं थे कि सिनेमा जगत से फिर दुखद खबर आ गई। जी हां, मशहूर मलयालम अभिनेत्री बेबी गिरिजा नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने अपने घर पर आखिरी सांस ली। बेबी गिरिजा ने 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस और उनके चाहने वाले उनके निधन पर दुख जता रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन

लोगों के दिलों में बेबी की अलग जगह

बेबी गिरिजा मलयालम इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिसकी लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह है। बेबी ने 50 के दशक में एक बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया खा। उन्होंने जीवित नौका और कई अन्य फिल्मों में ऐसा काम किया कि दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थके। एक्ट्रेस के काम ने इंडस्ट्री में एक अमिट छाप छोड़ी है। वहीं, अब उनके निधन से फैंस का भी दिल टूट गया है। सोशल मीडिया पर भी लोग बेबी के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक अधिकारी के रूप में भी काम किया

बता दें कि बेबी ने कई हिट फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। इतना ही नहीं बल्कि अलाप्पुझा की रहने वाली गिरिजा ने IOB में एक अधिकारी के रूप में भी काम किया। लोगों में हमेशा वो अपने बिहेवियर के लिए जानी जाती थी। उनका स्वभाव इतना शांत था कि कोई भी उनका दीवाना हो जाए। ना सिर्फ रील लाइफ बल्कि रियल लाइफ में भी एक्ट्रेस बेहद कमाल की इंसान थी।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ