हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

TV का ससुर, फिल्मों तक मशहूर, अब घर बेचने की आई नौबत; उधारी पर जीने को हुआ मजबूर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Sanjay Gandhi: टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो कई पॉपुलर शो का हिस्सा रहे लेकिन आज तंगहाली में जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर संजय गांधी भी तंगहाली में जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Sanjay Gandhi.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Sanjay Gandhi: वो कहते हैं न कि अर्श से फर्श तक आने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। अक्सर सेलेब्स के साथ भी ऐसा हो जाता है। अपनी पूरी जिंदगी काम को समर्पित करने वाले स्टार्स को कई बार काम पाने के लिए मोहताज होना पड़ता है। आज हम आपको जिस एक्टर की दर्द भरी दास्तां से रूबरू कराने जा रहे हैं, उसकी कहानी भी कुछ ऐसी ही है। हम बात कर रहे हैं टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ के एक्टर संजय गांधी की, जिन्होंने इस शो में अक्षरा के बड़े ससुर का किरदार निभाया था। बेशक आप इनकी तस्वीर देखकर इन्हें पहचान गए होंगे क्योंकि संजय गांधी की जर्नी सिर्फ टीवी तक नहीं बल्कि फिल्मों तक भी रही है। हालांकि आज हालात उनके कंट्रोल में नहीं हैं और उन्हें तंगहाली में जिंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

आर्थिक तंगी से गुजर रहे एक्टर

एक्टर संजय गांधी ने एक इंटरव्यू में अपनी आर्थिक तंगी के हालात बयां किए। उन्होंने बताया कि वो इस वक्त मुंबई के अंधेरी में एक किराए के मकान में जिंदगी गुजार रहे हैं, जिसका किराया तक भरने के लिए उनके पास पैसे नहीं है। उन्हें टीवी शो ‘झनक’ में देखा गया था लेकिन पिछले कई दिनों से उनके पास कोई काम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय गांधी ने पिछले 9 महीने में सिर्फ 20 दिन काम किया और अब वो काम की तलाश में भटक रहे हैं।

9 महीने में सिर्फ 20 दिन काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय गांधी ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि ‘उन्होंने 9 महीने में सिर्फ 20 दिन शूटिंग की है। मेकर्स ने उनसे कहा था कि वो 2 महीने का ब्रेक लेंगे। इसके बाद वापस उन्हें काम पर बुला लिया जाएगा लेकिन एक्टर का कहना है कि मेकर्स ने उन्हें अब तक नहीं बुलाया है।’ संजय गांधी ने कहा कि वो अपने ट्रैक के वापस शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूट्यूबर साद अहमद कौन? जिसे World Cup मैच की ब्लॉगिंग करते वक्त गोली मारी, मौके पर मौत

एक्टर ने आगे कहा कि अगर उन्हें पता होता कि मेकर्स उन्हें नहीं बुलाने वाले हैं, तो वो दूसरा प्रोजेक्ट साइन कर लेते। उनके पास कमाई का सिर्फ एक्टिंग ही एकमात्र जरिया है। अपनी आर्थिक तंगी पर बात करते हुए संजय गांधी ने बताया, ‘कोविड के दौरान कई स्टार्स को संघर्ष करना पड़ा जिससे सेविंग खत्म हो गई। मैं अंधेरी में किराए पर रहता हूं। उस घर का किराया चुकाने के लिए मुझे अपने दोस्तों से उधार लेना पड़ता है।’

घर गिरवी रखने की आई नौबत

संजय गांधी ने आगे बताया कि, ‘मैं बहुत बुरे दौर से गुजर रहा हूं। मीरा रोड पर मेरा एक घर है, जिसे गिरवी रखने की नौबत आ गई है। मुझे पैसों की सख्त जरूरत है। इसके लिए मुझे काम मिलना जरूरी है। मैंने तंग आकर शो झनक छोड़ दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही मुझे कुछ अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा।’ गौरतलब है कि एक्टर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘नागिन’, ‘गंगा’ समेत कई शो में दिख चुके हैं। इसके अलावा ‘रेस 2’, ‘लव आजकल’, ‘हेट स्टोरी 2’, ‘हमको दीवाना कर गए’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें