Bigg Boss OTT 3 Highest Paid Contestant: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। इस शो की शुरुआत से पहले ही फैंस इसकी और खींचे चले आ रहे हैं। हर रोज शो से जुड़ा कोई खास अपडेट सामने आ रहा है जिसकी बदौलत फैंस की एक्साइटमेंट लगातार शो को लेकर बढ़ती ही जा रही है। अब तक कई ऐसे नाम सामने आए हैं जो शो में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी सेलिब्रिटी ने अपने शो में शामिल होने की खबर पर मुहर नहीं लगाई है और न ही मेकर्स ने किसी के नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है।
किसको शो में लाने के लिए मेकर्स हैं बेताब?
लेकिन अब जो खबर आई है उसके बाद शो के फैंस खुशी से नाचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, अब इस शो में हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन होगा उसे लेकर खबर सामने आई है। इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में टीवी स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स का जलवा देखने को मिल सकता है। लेकिन सवाल ये है कि इन सब में मेकर्स ने किसको लेकर सबसे बड़ी बोली लगाई है। इन सब सितारों में से सबसे कीमती और महंगा कौन है, जिसे लाने के लिए मेकर्स मोटी से मोटी रकम चुकाने के लिए तैयार हैं।
कौन होगा BB का हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट?
अब इस बात का भी खुलासा हो गया है। वो नाम भी रिवील हो चुका है जो इस साल बिग बॉस ओटीटी का सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला सदस्य होने वाला है। बता दें, कोई यूट्यूबर या इन्फ्लूएंसर नहीं बल्कि टीवी की एक एक्ट्रेस को लाने के लिए मेकर्स अपनी जेब सबसे ज्यादा ढीली करने वाले हैं। इस एक्ट्रेस को टीवी शोज में खूब पसंद किया जाता है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके एक शो की वजह से वो इतनी मशहूर हो गईं कि वो जहां भी जाती हैं उन्हें ढेरों फैंस मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed या Urvashi Rautela किसको पड़ रहीं ज्यादा गालियां? दोनों ने बोल्डनेस से हिला डाला इंटरनेट
एक्ट्रेस का नाम रिवील
बता दें, ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) हैं। शिवांगी को इंडस्ट्री में असली पहचान पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से मिली है। एक्ट्रेस ने इस शो ने नायरा का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया। वहीं, सेलेब्रटीज के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) में भी शिवांगी का डेयरिंग अंदाज देखने को मिला है। साथ ही उनकी लव लाइफ भी काफी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स उन्हें शो में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी एक्ट्रेस और मेकर्स के बीच पैसों को लेकर बातचीत चल रही है। अगर सब ठीक रहा तो एक्ट्रेस सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines