Mohsin Khan Heart Attack: पॉपुलर टीवी एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्टर ने अब अपनी हेल्थ को लेकर एक शॉकिंग खुलासा कर दिया है जिसके बारे में जानकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे। अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) जैसे बड़े शो में कार्तिक गोयनका का लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर ने रिवील किया है कि उन्हें हार्ट अटैक आ चुका है। मोहसिन खान के साथ ये सब कब और कैसे हुआ अब उन्होंने उसे लेकर भी बातें की हैं।
क्या था मोहसिन खान के हार्ट अटैक का कारण?
मोहसिन खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि बीते साल उन्हें एक माइल्ड हार्ट अटैक आया था और उनकी ये हालत कैसे हो गई और इस हार्ट अटैक का क्या कारण था? एक्टर ने वो भी रिवील किया है। मोहसिन खान ने कहा कि उनका लिवर फैटी था और इसी के चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अब एक्टर ने अपनी सेहत और ब्रेक को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। 7 साल काम करने के बाद मोहसिन ने ढाई साल का ब्रेक लिया और इसका कारण उनकी हेल्थ थी।
बदलने पड़े 2-3 हॉस्पिटल
एक्टर बोले कि लिवर फैटी हो गया था तो बीते साल उन्हें एक छोटा हार्ट अटैक आ गया, लेकिन उन्होंने इस बारे में किसी को बताया नहीं था। उनकी प्रॉब्लम काफी ज्यादा बढ़ गई थी। ज्यादा समस्या होने की वजह से उन्हें कुछ समय के लिए हॉस्पिटल में एडमिट भी करवाया गया था। एक्टर का काफी इलाज चला, इतना ही नहीं उन्हें 2-3 हॉस्पिटल तक बदलने पड़े। हालांकि, मोहसिन खान ने ये भी बताया है कि अब उनकी हालत बेहतर है और मामला कंट्रोल में है। ये बात अलग है कि उनकी लाइफ स्टाइल की वजह से उनकी इम्युनिटी कमजोर पड़ गई है और वो अब जल्दी बीमार पड़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed हुईं Oops मोमेंट का शिकार, दिखा कुछ ऐसा यूजर्स भी हुए शर्मसार, बोले- ‘इनकी वजह से रेप होते…’
बिना शराब पिए हुई बीमारी
मोहसिन खान ने अपने इंटरव्यू में साफ-साफ बताया है कि वो शराब नहीं पीते थे और इसके बावजूद उन्हें फैटी लिवर की समस्या हो गई। एक्टर ने कहा कि शायद स्लीप पैटर्न बिगड़ने की वजह से उनके साथ ये सब हुआ होगा। खैर अब फैंस के लिए चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि अब एक्टर पहले से ठीक हो चुके हैं और अपनी सेहत को लेकर जागरूक भी हो गए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
27 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines