Aditi Bhatia With Aishwarya Rai Bachchan: ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) फेम एक्ट्रेस अदिति भाटिया (Aditi Bhatia) टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर वायरल होते ही रहते हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस की एक तस्वीर सामने आई है। ये कोई ऐसी-वैसी फोटो नहीं है इसमें अदिति बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नज़र आ रही हैं। अब अदिति ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) को टैग करते हुए उनसे अपनी मुलाकात का अनुभव शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Mika Singh को Jacqueline Fernandez और Sukesh Chandrasekhar के रिश्ते पर चुटकी लेना पड़ा महंगा
अदिति का हुआ फैन मोमेंट
अदिति की जिंदगी में अब फैन मोमेंट आया, जब उन्हें एक इवेंट में अपनी आइडियल ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलने का सुनहरा मौका मिला। इस मुलाकात की एक तस्वीर अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ शेयर की। सामने आई इस फोटो में अदिति- ऐश्वर्या के साथ खड़े होकर पोज देती दिखाई दे रही हैं। जहां ऐश ब्लैक ड्रेस में स्माइल करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, अदिति भी वाइट वेस्टर्न ऑउटफिट में उन्हें खूबसूरती में टक्कर देती नज़र आ रही हैं। दोनों के चेहरों पर इस दौरान जो चमक है वो देखते ही बनती है। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
ऐश्वर्या राय के लिए लिखी ये बात
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर फैंस भी भावुक हो गए। अदिति भाटिया अपनी फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ’14 साल की अदिति रो रही है क्योंकि वो आज अपनी आइडियल से मिली!!!! एक एक्टर के रूप में मैं सिर्फ यही कोशिश करती हूं कि बड़े पर्दे पर उन्होंने जो जादू चलाया है मैं इसका सिर्फ 1% बन सकूं। ठीक है फिर वापिस आती हूं अभी मैं कूद रही हूं।’ इसके बाद अपने इंस्टा स्टोरी पर इस पोस्ट को शेयर कर एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘जो भी मुझे जानता है उसे पता है मैं इनसे कितना प्यार करती हूं, ओके बाय।’
ऐसा है फैंस का रिएक्शन
अब अदिति का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहा है। ये मोमेंट उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। ऐसे में उन्होंने इस लम्हे को हमेशा के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीर को रूप में कैद कर लिया है। वहीं, अब फैंस भी इस फोटो पर रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। एक फैन ने तो कमेंट कर लिखा, ‘2 विश्व सुन्दरियाँ’ एक ने लिखा, ‘बिल्कुल दो बहनों की तरह दिखती हैं।’ तो एक कमेंट आया, ‘एक्स मिस वर्ल्ड के साथ फ्यूचर की मिस वर्ल्ड।’ अब कुछ ऐसे ही प्यारे कमेंट सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines