Shireen Mirza Welcomes Baby Boy: टीवी के पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा मां बन गई हैं। शो में रमन भल्ला की बहन सिम्मी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया है कि उनका बेबी इस दुनिया में आ चुका है। शिरीन मिर्जा ने बताया है कि उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है।
शिरीन मिर्जा ने बेबी बॉय को दिया जन्म
शिरीन मिर्जा ने अपने पति के साथ एक कोलेबरेशन पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने एक कैरीकेचर वीडियो शेयर की है। वीडियो में लिखा है, ‘एक खूबसूरत आशीर्वाद मिला है। शिरीन और हसन बेहद खुशी के साथ बेबी बॉय का वेलकम करते हैं।’ इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया है कि उनके बेटे का जन्म आज नहीं हुआ। शिरीन मिर्जा ने 9 जून को बेटे को जन्म दिया था। उस दिन से उनकी जिंदगी में बरकत और खुशियां आई हैं। साथ ही कपल ने फैंस से अपने बेबी को आशीर्वाद देने की गुजारिश की है।
शिरीन मिर्जा ने शेयर किया पोस्ट
शिरीन मिर्जा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘लड़का हुआ है! अल्हम्दुलिल्लाह। हम इस खूबसूरत ब्लेसिंग के लिए बहुत आभारी हैं। अल्लाह के रहम से हमारे दिलों को नया प्यार मिला है। हम साथ में अपनी जर्नी शुरू करने जा रहे हैं, तो प्लीज उसे अपनी दुआओं में रखिएगा।’ अब इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स शिरीन मिर्जा को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक भी दिखा दी है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया है।
यह भी पढ़ें: Panchayat Season 4 में किन 5 चीजों से बढ़ेगी फैंस की दिलचस्पी? ट्रेलर में हुआ रिवील
शिरीन मिर्जा ने दिखाई बेटे की पहली झलक
शिरीन मिर्जा ने एक वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें वो अपने दोस्तों को बेटे का चेहरा दिखाती हुई नजर आ रही हैं। अली गोनी और कृष्णा मुखर्जी भी इस स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रहे हैं। इन सभी के एक्सप्रेशंस बेबी को देखने के बाद बेहद क्यूट लग रहे हैं। हालांकि, इस स्क्रीनशॉट को शेयर करने से पहले एक्ट्रेस ने बेबी बॉय के फेस को हार्ट इमोजी से हाईड कर दिया है। अब फैंस इंतजार में बैठे हैं कि शिरीन मिर्जा कब अपने बेबी का फेस रिवील करेंगी?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines