Pankaj Bhatia On Due Payments: ‘ये है मोहब्बतें‘ और ‘हीरामंडी’ फेम एक्टर पंकज भाटिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने शो के मेकर्स पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने अब रिवील किया है कि उन्होंने एक शो किया जिसकी पेमेंट उन्हें एक साल से नहीं मिली है। एक्टर ने न तो चैनल का नाम लिया और न ही शो या फिर प्रोडक्शन हाउस का। उन्होंने बस इतना बताया है कि वो पिछले एक साल से बिना पेमेंट लिए काम कर रहे हैं।
6 महीने में मिले कुल 50 हजार
पंकज भाटिया ने रिवील किया कि पिछले 6 महीने से जब उन्होंने पेमेंट के लिए एप्रोच किया तो रो-धोकर उन्हें 50 हजार रुपए दिए गए हैं। लेकिन इतने पैसों में क्या ही होगा। दरअसल, जिस बिल्डिंग में पंकज भाटिया रह रहे हैं उसका एक महीने का मेंटेनेंस बिल ही 30 से 35 हजार रुपये हैं। ऐसे में एक्टर किस तरह से गुजारा कर रहे हैं अब उन्होंने वो भी बताया है। उन्होंने कहा कि उनके कुछ दोस्त हैं और रिश्तेदार हैं जो इस मुश्किल वक्त में उनकी मदद कर रहे हैं।
उधार मांग कट रही जिंदगी
पंकज भाटिया उधार ले लेकर मुंबई जैसे महंगे शहर में गुजारा कर रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर ने सवाल किया है कि पहले एक्टर्स की सिक्योरिटी को लेकर जो कदम उठाए जाते थे अब वो क्यों बंद कर दिए हैं? एक्टर्स के भले के लिए दोबारा से पुराने चलन शुरू किए जाएं, जहां प्रोड्यूसर से पूछा जाए कि क्या उन्होंने एक्टर्स की पेमेंट की है या नहीं। उन्होंने बताया है कि प्रोड्यूसर्स चैनल से पैसे ले लेते हैं और एक्टर्स को फीस देने की बजाए दूसरे प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट कर देते हैं ताकि वो जल्दी और ज्यादा पैसा कमा सकें। लेकिन किसी प्रोजेक्ट का भरोसा नहीं होता कि चलेगा या नहीं चाहे आप कितने भी बड़े स्टार्स ले लें।
यह भी पढ़ें: ‘कम कपड़े पहनती है तो किसी के साथ भी सोती होगी’, भद्दे कमेंट्स पर Urfi Javed का छलका दर्द
एक्टर्स ने किया सपोर्ट
अब पंकज भाटिया ने इस बात पर चिंता जताई है कि जिन लोगों के पास उनकी तरह दोस्तों या परिवार का सपोर्ट नहीं है वो इन हालातों में कैसे सरवाइव करेंगे। 50 से 60 लोगों का पैसा रुका हुआ है, उसके अलावा डायरेक्शन टीम, कैमरा टीम टेक्नीशियन हैं। इतने प्रेशर में अगर कोई इंसान सुसाइड कर लेता है तो उस केस में चैनल की रिस्पांसिबिलिटी बनती है या नहीं? अब पंकज ने सभी के सामने अपनी परेशानी बताते हुए सवाल किए हैं। ऐसे में पूरी टीवी इंडस्ट्री उनके सपोर्ट में उतरी है। उनकी को-स्टार कृष्णा मुखर्जी ने हाल ही में ऐसा ही मुद्दा उठाया था तो वो भी पंकज की बात से सहमत हैं। उनके अलावा मानसी श्रीवास्तव, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने भी पंकज को सपोर्ट किया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines