Year Ender Flashback 2024: आजकल ओटीटी का क्रेज खूब है और फैंस अपने चहेते स्टार्स को ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। अब लोगों की डिमांड है, तो जाहिर है कि सेलेब्स भी ओटीटी का रुख कर रहे हैं। साल 2024 में स्टारकिड्स से लेकर खुद कई बड़े सितारों ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कौन-कौन से स्टार्स हैं, तो आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
2024 में किसने-किसने किया ओटीटी डेब्यू?
अनन्या पांडे
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इसी साल ओटीटी पर डेब्यू किया है। साल 2024 में अनन्या पांडे का वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ ओटीटी पर आया, जिसके लिए एक्ट्रेस को खूब तारीफ मिली। ‘कॉल मी बे’ से ही अनन्या पांडे ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। ओटीटी पर लोगों को ये शो खूब पसंद आया और हिट हुआ।
करीना कपूर खान
हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक करीना कपूर खान भी ओटीटी पर डेब्यू कर चुकी हैं। जी हां, करीना कपूर ने फिल्म ‘जाने जा’ से ओटीटी पर एंट्री की। उनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई। इस फिल्म में लोगों ने करीना की एक्टिंग को खूब सराहा था।
मनीषा कोइराला
हिंदी सिनेमा का फेमस चेहरा यानी अभिनेत्री मनीषा कोइराला के ओटीटी डेब्यू से तो हर कोई बेहद खुश हुआ था। जी हां, मनीषा कोइराला ने साल की चर्चित सीरीज से ओटीटी पर एंट्री की। एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से ओटीटी पर डेब्यू किया था।
फरदीन खान
अभिनेता फरदीन खान ने भी संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से ही ओटीटी पर डेब्यू किया था। फरदीन खान ने इस सीरीज में कमाल की एक्टिंग की थी, जो लोगों को खूब पसंद आई थी। ओटीटी पर ये सीरीज सुपरहिट साबित हुई थी।
शेखर सुमन
ओटीटी की सुपरहिट सीरीज ‘हीरामंडी’ से ही शेखर सुमन ने ओटीटी पर डेब्यू किया था। शेखर सुमन का किरदार लोगों को बेहद पसंद आया था और उनकी खूब तारीफ भी हुई थी।
कृति सेनन
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक कृति सेनन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने इसी साल ‘दो पत्ती’ से ओटीटी पर डेब्यू किया। उनकी ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी इसी साल ओटीटी पर डेब्यू किया है। शिल्पा शेट्टी ने रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से ओटीटी पर डेब्यू किया था। इसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई थी।
जुनैद खान
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने भी इसी साल ओटीटी पर एंट्री की है। जी हां, जुनैद खान ने फिल्म ‘महाराज’ से ओटीटी पर एंट्री की थी। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद भी आई थी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: धमकी नहीं तो फिर क्यों ‘वीकेंड का वार’ में नजर नहीं आएंगे Salman Khan? ये है वजह
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
9 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines