Year Ender 2025: साल 2025 के खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस साल का ये आखिरी महीना चल रहा है. 2025 में कई स्टारकिड्स ने सिनेमा में डेब्यू किया है. हालांकि, जहां कुछ फ्लॉप हुए, तो कुछ सुपरहिट निकले. आइए जानते हैं कि 2025 में किसने-किसने डेब्यू किया और कौन फ्लॉप रहा और कौन सुपरहिट निकला?
2025 में किस-किस स्टारकिड ने किया डेब्यू, कौन सुपरहिट और फ्लॉप?
इब्राहिम अली खान
बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने साल 2025 में ही डेब्यू किया है. इब्राहिम ने फिल्म ‘नादानियां’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर थी और फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था. हालांकि, इब्राहिम और खुशी दोनों ही दर्शकों को कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर पाए थे. सोशल मीडिया पर दोनों की एक्टिंग को कमजोर बताया गया. साथ ही इनके डेब्यू को भी फ्लॉप माना गया था.
शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भी साल 2025 में ही डेब्यू किया था. शनाया ने अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म से मेकर्स और फैंस सभी को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म किसी की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी थी. कमजोर स्क्रिप्ट और फीकी परफॉर्मेंस के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.
आर्यन खान
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी इसी साल सिनेमा में डेब्यू किया है. हालांकि, आर्यन खान ने एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखा है. आर्यन की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ इसी साल रिलीज हुई, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है. आर्यन को इस सीरीज से खूब तारीफ मिले और वो सुपरस्टार बनकर छा गए.
राशा थडानी
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने भी इसी साल सिनेमा में कदम रखा है. राशा ने अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ से सिनेमा में डेब्यू किया था. ये फिल्म बड़े पैमाने पर गई थी, लेकिन उस हिसाब से परफॉर्म नहीं कर सकी और कमजोर कहानी के कारण फिल्म फ्लॉप साबित हो गई.
अहान पांडे
चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे भी इसी साल सिनेमा में आए हैं. अहान ने अपनी रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ से सिनेमा में डेब्यू किया है. अहान के ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. इस फिल्म से अहान रातों-रात यूथ आइकन बन गए. फिल्म की जमकर तारीफ हुई और अहान को नेशनल क्रश बताया गया.
यह भी पढ़ें- Palash Muchhal-Smriti Mandhana ने एक-दूसरे को इंस्टा पर किया अनफॉलो, शादी कैंसिल पर मायूस हुए फैंस
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines