Palash Muchhal-Smriti Mandhana ने एक-दूसरे को इंस्टा पर किया अनफॉलो, शादी कैंसिल पर मायूस हुए फैंस

Palash Muchhal, Smriti Mandhana Unfollows Each Other on Instagram: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल हो गई है. इसकी जानकारी दोनों ने पोस्ट के जरिए दी है.

Palash Muchhal, Smriti Mandhana

Palash Muchhal, Smriti Mandhana. image credit- social media

Palash Muchhal, Smriti Mandhana Unfollows Each Other on Instagram: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना बीते कुछ समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. जबसे दोनों की शादी कैंसिल हुई है, तबसे हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर दोनों के शादी पोस्टपोन करने की वजह क्या है? इस बीच अब पलाश और स्मृति ने खुद ही अपनी शादी के कैंसिल होने को कंफर्म कर दिया है. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

पलाश और स्मृति जहां एक समय पर शादी करने वाले थे, तो वहीं, अब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. पलाश और स्मृति की शादी के कैंसिल होने की खबर सुनने के बाद फैंस मायूस हो गए. एक यूजर ने लिखा कि ये क्या हुआ? दूसरे यूजर ने कहा कि स्मृति आप बहुत अच्छा डिजर्व करती हैं. एक अन्य ने लिखा कि स्मृति के साथ गलत हुआ. इस तरह के कमेंट्स लोगों ने दोनों की शादी के कैंसिल वाली खबर को सुनने के बाद किए हैं.

विज्ञापन

पलाश-स्मृति की शादी कैंसिल

गौरतलब है कि पलाश और स्मृति की शादी आखिरी मौके पर पोस्टपोन हुई थी. उस वक्त जानकारी आई थी कि स्मति के पिता की खराब तबीयत की वजह से शादी को कैंसिल किया गया है, लेकिन इसके बाद ही एक लड़की संग पलाश की चैट वायरल हो गई, जिसके बाद पूरी कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया.

पलाश पर चीटिंग के आरोप

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जाने लगे. कुछ लोगों ने कहा कि पलाश ने स्मृति को चीट किया है, तो कुछ ने कहा कि बिना सच जाने कुछ नहीं कहना चाहिए. पलाश ने स्मृति को चीट किया है, इन बातों को ज्यादा हवा तब मिली, जब स्मृति ने शादी की फोटोज को अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया. हालांकि, पलाश के इंस्टाग्राम पर खबर लिखे जाने तक शादी की पोस्ट मौजूद थी. अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ