2025 Biggest Gujrati Movies: साल 2025 भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गया. इस साल के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है. इस साल सिनेमाघरों में ढेरों फिल्मों को रिलीज किया. इसमें कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा रिस्पांस मिला लेकिन पिछले साल के जैसे ही इस साल भी छोटे बजट की फिल्मों का बोलबाला रहा. जहां अक्सर साउथ और बॉलीवुड के बीच क्लैश देखा जाता रहा है. लेकिन इस बार गुजराती फिल्मों ने इस लिस्ट में एंट्री मारी और बॉक्स ऑफिस के बड़े धुरंधरों तक को पछाड़ दिया. चलिए बताते हैं इन फिल्मों के बारे में…
लालो: कृष्ण सदा सहायते
2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में टॉप पर गुजराती फिल्म ‘लालो: कृष्ण सदा सहायते’ है, जिसे इस साल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बताया जा रहा है. 2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म में रिक्शावाले की कहानी को दिखाया गया है. ये माइथोलॉजी है. IMDB के अनुसार, इसका बजट 50 लाख है और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 86.7 करोड़ और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 73.4 करोड़ का बिजनेस किया है. 50 लाख के बजट में इसकी कमाई हैरान करने वाली है.
यह भी पढ़ें: फिनाले वीक में ‘बिग बॉस 19’, खुली वोटिंग लाइन्स, जानिए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
दशावतार
वहीं, इस लिस्ट में दूसरा नाम ‘दशावतार’ है, जो मराठी फिल्म है और इसका जलवा बॉक्स ऑफिस पर खूब रहा. इस फिल्म ने भी हिंदी से लेकर साउथ की फिल्मों को पछाड़ दिया. IMDB के अनुसार, इसका बजट 5 करोड़ रहा लेकिन, इसकी कमाई हैरान करने वाली उम्मीद से परे है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 27.8 करोड़ रहा जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का नेट कलेक्शन 23.5 करोड़ है. इतना ही नहीं, आईएमडीबी की ओर से इसे 7.8 रेटिंग भी दी गई है.
चनिया टोली
गुजराती फिल्म ‘चनिया टोली’ को इसी साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. IMDB के अनुसार, इसका वजह 8 करोड़ था. जबकि फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17.3 करोड़ का कलेक्शन किया. साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 20.5 करोड़ का बिजनेस किया है.
यह भी पढ़ें: ‘आसमान में गुरु के बाज पहरा देते हैं…’, Border 2 में विंग कमांडर बनकर छाए Diljit Dosanjh
वश लेवल 2
इसके अलावा गुजराती हॉरर फिल्म का भी जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला. IMDB के अनुसार, फिल्म का बजट 7 करोड़ है. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 17.4 करोड़ तो घरेलू बॉक्स ऑफिस 13.8 करोड़ रहा. वहीं, इसे आईएमडीबी की ओर से 7.3 करोड़ रेटिंग भी दी गई है. इस फिल्म का पहला पार्ट भी काफी हिट रहा है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.
आपको बता दें कि 2025 में गुजराती और मराठी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस अच्छा खासा रहा, जिन्होंने हिंदी और साउथ की बड़े बजट की फिल्मों तक को पछाड़ दिया. पिछले कुछ समय से देखने के लिए मिल रहा है कि छोटे बजट की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड काफी चल रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘तेरे इश्क में’ ने पहले वीकेंड लगाई हाफ सेंचुरी, जानिए रविवार को कैसा रहा ‘गुस्ताख इश्क’ का हाल
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
11 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines