TV Shows Going Off Air 2024: साल 2024 खत्म होने में बस कुछ दिन बाकी हैं। इस साल कई नए टीवी शोज शुरू हुए जो दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही नहीं TRP लिस्ट में अपनी धाक जमाए रखे हैं। वहीं कुछ शोज ऐसे हैं, जो दिसंबर की तरह खुद भी अलविदा कहने के लिए तैयार हैं और इसकी बड़ी वजह TRP है। दरअसल, मेकर्स ने इन शोज की शुरुआत तो अच्छी की लेकिन धीरे-धीरे घिसी-पिटी कहानी ने दर्शकों को बोर करना शुरू कर दिया। आलम यह है कि दर्शकों ने दूसरे टीवी शोज को प्रायोरिटी देना शुरू कर दिया। ऐसे में मेकर्स जल्द ही इन टीवी शोज का बोरिया बिस्तर समेटने जा रहे हैं। आइए देखें इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं…
Kumkum Bhagya
जी टीवी का शो ‘कुमकुम भाग्य’ कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा था। अब शो की परफॉर्मेंस गिरती जा रही है। TRP लिस्ट से बाहर होने के कारण मेकर्स ने इस शो को बंद करने का फैसला लिया है।
Suman Indori
अशनूर कौर और इमाम स्टारर टीवी शो ‘सुमन इंदौरी’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शो पिछले काफी वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा था लेकिन अब खराब TRP की वजह से यह शो जल्द ही बंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते के TOP 10 टीवी एक्टर्स कौन? Bigg Boss 18 इस मामले में बना नंबर 1
Mera Balam Thanedaar
कलर्स टीवी का शो ‘मेरा बालम थानेदार’ इसी साल जनवरी में शुरू हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की TRP कुछ खास नहीं आ रही है। इस वजह से मेकर्स शो को बंद करने जा रहे हैं।
Badal Pe Paon Hai
सोनी टीवी पर आने वाला शो ‘बादल पर पांव है’ भी दर्शकों की अटेंशन लेने में फेल साबित हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो को TRP कुछ खास नहीं मिल रही है, जिसकी वजह से मेकर्स इस शो को बंद कर सकते हैं।
Vasudha
टीवी शोज बंद होने की लिस्ट में ‘वसुधा’ का नाम भी शामिल है। कुछ वक्त पहले ही इस शो को शुरू किया गया था लेकिन कहानी में कुछ खास नहीं दिख रहा है, जिसकी वजह से शो की TRP भी नीचे गिर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो भी बंद हो सकता है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines