Year Ender 2024: वो कहते हैं ना की फिल्में हमेशा दो कारणों से चलती हैं हीरो और विलेन। इस साल 2024 में बड़े बजट से लेकर छोटे बजट तक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। इन फिल्मों में जितना मनोरंजन हीरो ने किया है। उतना ही मनोरंजन विलेन ने भी किया है। कुछ ऐसी भी फिल्में रही हैं, जिनमें एक्टर पर कहीं न कहीं विलेन भारी पड़ता दिखाई दिया है। आज हम आपको बॉलीवुड के 5 ऐसे ही एक्टर के बारे में बताएंगे जिन्होंने विलेन बनकर फिल्मी पर्दे पर तहलका मचाया और दर्शकों का दिल जीता है। आइए लिस्ट पर डालते हैं एक नजर…
अर्जुन कपूर
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने बतौर हीरो अपना फिल्मी करियर शुरू किया था लेकिन उन्हें फिल्मी पर्दे पर विलेन बनता हुआ देखना फैंस के लिए भी काफी सरप्राइजिंग रहा है। अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर ने जुबैर उर्फ डेंजर लंका बनकर फैंस का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के वो 7 एक्टर्स, जिन्हें पहली फिल्म से रातों-रात मिल गई थी शोहरत
विक्रांत मैसी
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार विक्रांत मैसी ने बतौर हीरो एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। पहली बार उन्हें फिल्म ‘सेक्टर 36’ में विलेन के तौर पर देखना फैंस के लिए भी काफी नया एक्सपीरियंस रहा है। वहीं विक्रांत ने भी निगेटिव किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत लिया।
आर माधवन
बॉलीवुड एक्टर आर माधवन भी ऐसे ही हीरो की लिस्ट में आते हैं, जिन्होंने बतौर हीरो फिल्मों में काम किया है। इस साल पहली बार एक्टर को निगेटिव किरदार में देखा गया है। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ में काला जादू करने वाले तांत्रिक का किरदार निभाया था।
राघव जुयाल
डांसर और एक्टर राघव जुयाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने विलेन बनकर इस साल तांडव ही मचा दिया। 2024 की बेहतरीन एक्शन फिल्मों में शुमार ‘किल’ में राघव ने क्रूर और खूनी डाकू का किरदार निभाया था।
बॉबी देओल
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने जो पॉपुलैरिटी हीरो बनकर नहीं पाई वह उन्हें विलेन बनते ही मिल गई है। फिल्म ‘एनिमल’ के बाद बॉबी इस साल ‘कंगुवा’ में खूंखार विलेन का किरदार निभाते दिखाई दिए हैं।
जयदीप अहलावत
एक्टर जयदीप अहलावत ने अपने फिल्मी करियर में पाताल लोक जैसी बेहतरीन वेब सीरीज दी है। उन्हें कई फिल्मों में देखा जा चुका है। हालांकि फिल्म ‘महाराज’ में निगेटिव किरदार निभाकर उन्होंने साबित कर दिया कि फिल्मी पर्दे पर वह हर किरदार को बहुत अच्छी तरह से निभा सकते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines