Year Ender 2024: इस साल 2024 में सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक कई फिल्में रिलीज हुई जिन्होंने दर्शकों का वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं कुछ एक्टर्स भी रहे जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी जिसे दर्शकों ने भी सराहा। इस लिस्ट में वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले स्टार्स भी शामिल हैं। आइए डालते हैं इन स्टार्स पर एक नजर…
अभिषेक बनर्जी
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2: सिरकटे का आतंक’ इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग दिखाकर अभिषेक बनर्जी पूरी लाइमलाइट बटोर ले गए। उन्होंने साबित कर दिया कि वह इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में शामिल हैं, जिनकी कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: इस साल इन 5 विवादों के नाम रही TV इंडस्ट्री
ऋचा चड्ढा
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इस साल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में नजर आई थीं, जो इस साल की उनकी यादगार भूमिका रही। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने लज्जो का किरदार निभाया था। इस भव्य पीरियड ड्रामा सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
रवि किशन
भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड सिनेमा तक अपना जलवा दिखा चुके रवि किशन इस साल फिल्म ‘लापता लेडीज’ में पुलिस के किरदार में नजर आए। इस किरदार ने दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी जिसे लोगों ने फिल्म को सबसे ज्यादा देखे जाने के लिए मजबूर कर दिया। इसके अलावा वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ में रवि वकील के किरदार में नजर आए थे, जो काफी पॉपुलर हुआ था।
अक्षय ओबेरॉय
एक्टर अक्षय ओबेरॉय को कई फिल्मों में देखा जा चुका है लेकिन इस साल वह ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आए। इस फिल्म में फाइटर प्लेन पायलट का मुश्किल किरदार निभाकर अक्षय ओबेरॉय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया।
तिलोत्तमा शोम
एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम इस साल दो पॉपुलर वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री 3’ और ‘सीए टॉपर’ में नजर आईं। दोनों ही वेब सीरीज में एक्ट्रेस ने जबरदस्त भूमिका निभाई। दोनों ही सीरीज के जरिए तिलोत्तमा शोम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 2024 की सबसे आकर्षक कलाकारों में से एक बन गईं।
प्रतीक गांधी
बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी इस साल अपनी फिल्मों के जरिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। उनकी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ रिलीज हुई जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मुश्किल से मुश्किल किरदार निभाकर प्रतीक गांधी साबित कर चुके हैं कि किरदार कोई भी हो चाहे सीरियस या फिर कॉमेडी वह हर किरदार को बखूबी निभाते हैं।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines