Toxic Teaser Release: यश पिछले 4 सालों से फिल्मी पर्दे से दूर हैं, हालांकि, साल 2026 में यश सिनेमाघरों में वापस लौट रहे हैं.वो अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ दस्तक देने वाले हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. कन्नड़ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म KGF के जरिए पूरे भारत में एक अलग पहचान बना ली है. यश का एक्शन लुक लोगों को काफी पसंद आया था. अब उनके फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी अपकमिंग फिल्म पहले जैसी ही धांसू हो. उनके फैंस फिल्म ‘टॉक्सिक’ का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. दरअसल यश ने अपने 40 वें जन्मदिन 8 जनवरी को अपने फैंस को तोहफा दिया है. बर्थडे पर यश ने अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज किया है. इस टीजर में कुछ खास यश को दिखाया नहीं गया है. पुरे टीजर में यश का सिर्फ एक ही सीन नया है.
यह भी पढ़ें: SRK की 5 सबसे महंगी फिल्में, सिर्फ दो से कमा डाले थे 2000 करोड़
टॉक्सिक का टीजर हुआ रिलीज
कल यानी 7 जनवरी जो ‘टॉक्सिक’ का एक नया पोस्टर जारी कर यह जानकारी दी गई थी कि 8 जनवरी को फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होने वाला है. यह खबर आते है यश के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे. वो बेसब्री से टीजर का इंतजार कर रहे थे. उम्मीद यह लगाई जा रही थी कि इस टीजर में कुछ बड़ा होने वाला है, लेकिन जब टीजर सामने आया तो सभी की उम्मीद पर पानी फिर गया. दरअसल टीजर देखकर ऐसा लगा जैसे ऑडियंस के साथ मेकर्स ने मजाक कर दिया है. दरअसल इस नए टीजर में यश का सिर्फ एक ही सीन दिया गया है.
यह भी पढ़ें: TRP का खेल पलटा! नागिन 7 की एंट्री से अनुपमा को झटका, जानिए नंबर वन पर कौन
यश ने फैंस के साथ किया धोखा
आपको बता दें कि मेकर्स ने 2 साल पहले फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ऐलान किया था. फिर 8 दिसंबर 2023 फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया था. दरअसल मेकर्स ने 8 जनवरी 2025 में यश के 39 वें जन्मदिन पर ‘टॉक्सिक’ का टीजर वीडियो जारी किया था. इस टीजर से यश का लुक सामने आया था. दरअसल फैंस ऐसा मना रहे थे कि इस बार के टीजर में उन्हें कुछ अलग और बेहतर देखने को मिलेगा. लेकिन कुछ ऐसा हुआ नहीं इस बार भी टीजर में यश का एक नया सीन दिखाया गया है, जिसमें वो अपने दुश्मन के सामने गन लेकर खड़े हैं. दोनों टीजर देखकर ऐसा लगा जैसे मेकर्स यश को बर्थडे विश कर रहे है.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
19 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines