यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दरअसल, कुछ समय पहले फिल्म का कैरेक्टर अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हालांकि, वीडियो को लेकर काफी बवाल भी मचा था. इस वीडियो में डार्क और अलग दुनिया की झलक दिखाई गई थी, जो लोगों को खूब पसंद आई थी. वीडियो के बाद यश के चाहने वाले उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.
यह भी पढ़ें: TRP लिस्ट में बड़ा उलटफेर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बनी नंबर 1, ‘नागिन’ को तगड़ा झटका
कल रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’ का टीजर
साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन उससे पहले फिल्म अपने प्रमोशन की ओर कदम बढ़ा चुकी है. दरअसल आज ‘टॉक्सिक’ फिल्म के निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि निर्देश गीता मोहनदास ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि कल यानी 20 फरवरी को 9:35 मिनट पर फिल्म का शानदार टीजर रिलीज होने वाला है. फिल्म मेकर्स ने जैसे ही यह पोस्टर शेयर किया फैंस की धड़कने काफी तेज हो गई है और वो टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल धमाका, ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच कूदा ‘नया रजनीकांत’
‘टॉक्सिक’ का सीधा मुकाबला ‘धुरंधर पार्ट 2’ से होगा
आपको बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हमा कुरैशी और नयनतारा जैसी कलाकार नजर आने वाली है. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का सीधा मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ से होने वाला है. दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला पार्ट लोगों को खूब पसंद आया है और ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्मों में से दर्शक किसे सपोर्ट करते हैं.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
13 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines