Famous Director Dilip Naik Passed Away: सिनेमा जगत को एक बड़ा झटका लगा है। अब एक मशहूर डायरेक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज ही जाने-माने फिल्म निर्देशक का निधन हो गया है। इस डायरेक्टर ने अपने करियर की शुरुआत ही ‘यशराज फिल्म्स‘ (Yash Raj Films) के बैनर तले की थी। ऐसे में उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दीं और अब उन्होंने अंतिम सांस ले ली है। ये खबर सुनकर सभी बेहद दुख में हैं। डायरेक्टर के निधन से इंडस्ट्री गमगीन हो गई है।
नहीं रहे डायरेक्टर दिलीप नाइक
बात दें, दिलीप नाइक (Dilip Naik) अब हमारे बीच नहीं रहे। कुछ साल पहले वो पुणे में शिफ्ट हुए थे और अब उन्होंने वहीं अपनी अंतिम सांस ली है। दिलीप नाइक ने न सिर्फ यशराज की फिल्म ‘नाखुदा’ से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था बल्कि उन्हें कई फिल्मों में खुद यश चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर भी देखा गया था। उन्होंने फिल्म ‘दाग’, ‘कभी-कभी’, ‘दूसरा आदमी’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में यश चोपड़ा को असिस्ट किया।
फिल्म डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
यश चोपड़ा को किया था असिस्ट
वहीं, जब वो खुद डायरेक्टर बन मैदान में उतरे तो साल 1981 में आई उनकी फिल्म ‘नाखुदा’ में उन्होंने राज किरण, कुलभूषण खरबंदा, मदन पुरी, स्वरूप संपत, और भरत कपूर जैसे कलाकारों को कास्ट किया। इसके बाद उन्होंने शशि कपूर और राज बब्बर की फिल्म ‘जायदाद’ भी डायरेक्ट की। गोवर्धन असरानी, विक्रम गोखले और बिना बनर्जी की फिल्म ‘नारद विवाह’ के डायरेक्टर भी दिलीप नाइक ही थे।
यह भी पढ़ें: क्या Deepika Padukone और Ranveer Singh बच्चा होने से पहले हो जाएंगे अलग? वायरल तस्वीर से मिला जवाब
शिल्पा को दिया था पहली फिल्म का ऑफर
आपको बता दें, दिलीप नाइक ने ही शिल्पा शेट्टी को इस इंडस्ट्री में ब्रेक दिया था। जिस दौरान वो यश चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे तब उन्होंने 11वीं कक्षा में पढ़ रहीं 17 साल की शिल्पा को पहली फिल्म का ऑफर दिया था। इतना ही नहीं जब शिल्पा ने उन्हें बताया कि उनके पिता उन्हें फिल्मों में नहीं आने देना चाहते तो दिलीप उनके घर गए और एक्ट्रेस के पिता को भी मना लिया। ये बात और है कि वो फिल्म कभी रिलीज न हो सकी। वहीं, अब उनके निधन का सभी शोक मना रहे हैं।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
29 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines