Toxic Trailer Release Date: साउथ सुपरस्टार यश और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ मेकर्स ने यश और कियारा के नए पोस्टर भी साझा किए हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा होने लगी है. आइए जानते हैं कि आखिर कब यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज होगा?
कब रिलीज होगा ट्रेलर?
दरअसल, यश और कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म ‘टॉक्सिक’ से दोनों के लुक्स शेयर किए गए हैं. यश के पोस्टर के साथ फिल्म के ट्रेलर की डेट भी रिवील की गई है. यश का जो पोस्टर सामने आया है, उस पर लिखा है कि ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर 8.8.2026 यानी फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.
यश ने क्या कहा?
इस पोस्ट को शेयर करते हुए यश ने इसके कैप्शन में लिखा है कि उल्टी गिनती शुरू हो गई है, ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज होगा. ‘टॉक्सिक’ बड़ों के लिए एक परी-कथा, 26-08-2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यश का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और कमेंट्स के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
कियारा आडवाणी ने भी शेयर किया पोस्ट
वहीं, अगर कियारा के लुक की बात करें तो कियारा आडवाणी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में कियारा, नाडिया के लुक में नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए कियारा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ये ‘टॉक्सिक’ महीना है 26-08-2026. एक्ट्रेस के लुक पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया है. हर कोई उनके लुक की तारीफ करता दिख रहा है.
फिल्म की कास्ट
गौरतलब है कि यश और कियारा की फिल्म इसी महीने रिलीज होगी. ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म में यश और कियारा के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं. अब लोगों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं Shahneel Gill? जो The Traitors 2 में धूम मचाने को तैयार, जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines