Yash Toxic Teaser: सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. यश की यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, आज यानी 20 फरवरी को मेकर्स ने 9 बजकर 35 मिनट पर ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी किया है. 1 मिनट और 55 सेकंड के इस टीजर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है. टीजर देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि यह एक एक्शन से भरी हुई फिल्म है. हालांकि, जब से ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज हुआ है, सोशल मीडिया पर यश के फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं. दरअसल, लोग यह कह रहे हैं कि फर्स्ट लुक की तुलना में यह टीजर काफी हल्का लगा है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि यश की ‘टॉक्सिक’ का ये सीन कॉपी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ का काउंटडाउन शुरू, कल टीजर में खुलेगा रहस्यमयी दुनिया का राज
आपको बता दें यश लंबे समय के बाद फिल्म ‘टॉक्सिक’ से सिनेमाघरों में वापस लौट रहे हैं. यश की आखिरी फिल्म KGF 2 थी, उसके बाद उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. लेकिन यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का सीधा टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से है. फिल्म ‘धुरंधर’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब देखने वाली बात होगी कि 19 मार्च को थिएटर में किसका जादू चलता है. लेकिन इसी बीच ‘टॉक्सिक’ के एक सीन को बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म से कॉपी बताया जा रहा है. चलिए जानते हैं उस सीन के बारे में.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल धमाका, ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच कूदा ‘नया रजनीकांत’
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर 1 मिनट 55 सेकंड का है. लेकिन टीजर में 1 मिनट पर एक ऐसा सीन आता है, जिसमें यश एक आदमी का सिर पकड़ कर उसे घसीटते हुए नजर आते हैं. दरअसल, इस सीन को ही कॉपी बताया जा रहा है. ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ 2022 में रिलीज हुई थी, फिल्म में 1 घंटे पर एक सीन आता है, जिसमें ऋतिक गाड़ी में बैठे होते हैं, तभी एक आदमी उन पर गोली चलाता है. लेकिन ऋतिक बच जाते हैं और फिर उसे खूब पीटते हैं और उसके सिर को गाड़ी के कांच पर घसीटते है. ‘टॉक्सिक’ के इस सीन को ही ऋतिक रोशन की फिल्म से कॉपी बताया जा रहा है.
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
7 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
9 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
11 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
12 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
13 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
14 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
14 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines