Rani Mukherjee: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ‘रानी मुखर्जी’ की बड़ी फैल फॉलोइंग है। एक्ट्रेस ने कुछ कुछ होता है, ब्लैक, मर्दानी जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।
अभिनेत्री की शादी दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा से हुई है। एक बार उन्होंने बताया था कि यश चोपड़ा ने उनकी फिल्म का प्रस्ताव ठुकराने के बाद उनके माता-पिता को एक कमरे में बंद कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Tiger 3 में Katrina Kaif के टॉवल फाइट सीन पर Vicky Kaushal ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं नहीं चाहता…
यश चोपड़ा ने रख दी थी ये शर्त
दरअसल, News18 को दिए एक पुराने इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने बताया था कि यश चोपड़ा ने उनके माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया था। रानी ने बताया कि जब यश चोपड़ा ने उन्हें फिल्म ‘साथिया’ ऑफर की थी, तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। यश चोपड़ा को ये बात बताने के लिए रानी के पेरेंट्स उनके ऑफिस गए और यहीं पर यश ने रानी के माता-पिता को बंद कर दिया था और एक्ट्रेस से कहा था कि अगर वो फिल्म के लिए हां करेंगी तो ही उनके माता-पिता को बाहर निकाला जाएगा।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
फिल्में साइन करना बंद कर दिया था
बता दें कि जब फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ फ्लॉप हुई तो इस दौरान रानी ने फिल्में साइन करना बंद कर दिया था। इस टाइम को 8 महीने तक घर बैठी रही और उन्हें जो ऑफर मिलता वो उसके लिए मना कर देती। रानी ने बताया कि उनकी मां को लगता था कि वो पागल हो गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उस दौरान क्रिटिक्स का कहना था कि एक्ट्रेस का करियर खत्म हो गया है।
फिल्म ‘साथिया’
वहीं, इस पर रानी का कहना है कि उस टाइम मैं सोच रही थी कि मैं कुछ ऐसा करूंगी, जिसे करने का मेरा मन हो। फिर किस्मत से उन्हें फिल्म ‘साथिया’ मिली। एक्ट्रेस ने बताया कि यश अंकल ने मेरे पेरेंट्स को अपने ऑफिस बुलाया था। तब यश अंकल ने मुझे फोन किया और कहा था कि मैं जब तक फिल्म के लिए हां नहीं करूंगी तब तक को मेरे पेरेंट्स को बाहर नहीं निकालेगे। वहीं, अब इसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines