Yash Chopra Birth Anniversary: जब शाहरुख खान ने माना कि बिना यश चोपड़ा वो कुछ भी नहीं!

Yash Chopra Birth Anniversary: जब शाहरुख खान ने माना कि बिना यश चोपड़ा वो कुछ भी नहीं!

Yash Chopra Birth Anniversary: जब शाहरुख खान ने माना कि बिना यश चोपड़ा वो कुछ भी नहीं!

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), जिनकी फैन-फॉलोइंग की कोई सीमा नहीं है। लेकिन अगर आप किंग खान से पूछेंगे कि वो अपनी सफलता का श्रेय किसको देंगे, तो वह सिर्फ इतना कहेंगे कि वो यश चोपड़ा (Yash Chopra Birth Anniversary) के बिना कुछ भी नहीं हैं। आज दिवंगत फिल्म निर्माता की जन्मतिथी पर हम एक ऐसा ही किस्सा याद करने जा रहे हैं।

बड़े पर्दे पर रोमांस को फिर से परिभाषित करने वाली इस के चलते लाखों करोड़ों लव स्टोरीज ने जन्म ली। लोगों को एक बार फिर से प्यार पर भरोसा हुआ। साल 2017 में किंग खान ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, देवदास, वीर जारा और जब तक है जान जैसी फिल्मों ने उन्हें ‘किंग ऑफ रोमांस’ के रूप में स्थापित किया।

लेकिन जब उन्होंने यश चोपड़ा (Yash Chopra) के साथ ‘डर’ में काम करना शुरू किया, तो वो एक बुरा आदमी के रूप में स्थापित हुए थे, जो ड्रग्स लेकर लोगों को मार रहा था। शाहरुख ने कहा, “मुझे याद है कि यशजी ने मुझसे कहा था कि जब तक मैं एक लवर बॉय की भूमिका नहीं करता, तब तक मेरा कुछ नहीं होगा। पेशेवर रूप से भी मेरे लिए कुछ नहीं बदलेगा। मैं लवर बॉय नहीं बनना चाहता था क्योंकि मैं रोमांस में अच्छा नहीं हूं। मुझे लगा कि मैं अच्छा नहीं हूं। एवरेज दिखता हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं एक लवर बॉय की भूमिका निभाने के लिए पर्याप्त था। लेकिन यशजी मुझसे कहते रहे कि अगर मैं ऑन-स्क्रीन एक प्रेमी लड़के की भूमिका नहीं निभाऊंगा तो मेरे करियर को कुछ नहीं होगा, मेरा करियर आगे नहीं बढ़ेगा”।

इसके बाद उन्होंने आगे कहा, “जब वह आपसे बार-बार कुछ कहते हैं, तो इसका कुछ मतलब होता है। इसलिए भले ही मैं एक रोमांटिक हीरो की तरह नहीं दिखता या एक की तरह अभिनय नहीं करता, मुझे बस उनके विश्वास पर चलना था और मैंने इसे किया और इसने मुझे काफी लाभ दिया। यश चोपड़ा ने अकेले ही मेरा करियर बनाया है। चौथा राष्ट्रीय यश चोपड़ा मेमोरियल पुरस्कार प्राप्त करके मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं जो हूं उनके कारण हूं जो यश चोपड़ा ने मुझे दिया। मैं उसके लिए धन्यवाद देता हूं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ