Yash Birthday: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बच्चों से लेकर जवान तक हर कोई एक्टर के स्वैग का दिवाना है. केजीएफ मूवी के बाद से एक्टर आज साउथ इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं. ‘केजीएफ’ की अपार सफलता के बाद एक्टर को इंडस्ट्री में ‘रॉकिंग स्टार’ के नाम से जाना जाता है. वहीं अब इस साल 2026 में एक्टर की ‘टॉक्सिक’ रिलीज होने को तैयार है. 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का बज अभी से बना हुआ है. अपने हार्डवर्क और टैलेंट के दम पर आज यश जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने का सपना हर किसी न्यूकमर का होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं यश को यहां तक पहुंचने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. वहीं एक्टर ने अपना नाम भी बदला जिससे उन्हें सिनेमा जगत में एक नई पहचान मिली. चलिए आपको भी एक्टर की लाइफ के बारे में बताते हैं.
बिना गॉडफादर के बने स्टार
40 साल की उम्र में आज एक्टर कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार हैं. वहीं एक्टर ने अपने बचपन में काफी स्ट्रगल भरी जिंदगी जी है. यश का जन्म कर्नाटक के हासन जिले के भुवानाहल्ली में हुआ था और उनके पिता एक ट्रक ड्राइवर थे. आज भी यश के पिता कनार्टक में KSRTC परिवहन सेवा में काम करते हैं. मिडिल क्लास फैमिली में जन्में यश के लिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था. एक्टर ने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ से सिनेमाघरों में भिड़ेगी 2 घंटे 39 मिनट की ये फिल्म, 31 दिनों में बनकर हुई तैयार
क्या है असली नाम?
फिल्मों में आने से पहले रॉकिंग स्टार का नाम यश नहीं बल्कि नवीन कुमार गौड था. फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले एक्टर ने अपना नाम बदलकर यश रख लिया. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ टीवी सीरियल ‘नंदा गोकुला’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया और टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाई. टीवी इंडस्ट्री में छाने के बाद यश ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. साल 2008 में आई ‘मोगीना मनसु’ फिल्म से एक्टर ने डेब्यू किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट रही और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ से सिनेमाघरों में भिड़ेगी 2 घंटे 39 मिनट की ये फिल्म, 31 दिनों में बनकर हुई तैयार
कैसे बने रॉकिंग स्टार?
डेब्यू से इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद एक्टर ‘मोगीना मनसु’, ‘मोगीना मनसु’, ‘गजकेशरी’ और ‘मास्टरपीस’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए. वहीं साल 2018 में एक्टर की किस्मत रातोंरात पलट गई और वो रॉकिंग स्टार बन गए. इस साल एक्टर की ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और इस फिल्म ने यश की इमेज ही बदलकर रख दी. यश की फैन फॉलोइंग साउथ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी बढ़ गई और आज एक्टर का हर कोई दीवाना है. बता दें इस साल एक्टर की ‘टॉक्सिक’ रिलीज होने जा रही है और इसमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines