Yamini Malhotra Eviction Interview: बिग बॉस 18 अपने फिनाले से बस कुछ दिन दूर है। बीते हफ्ते में ट्रिपल एविक्शन के बाद घर में कुल 11 सदस्य बचे हैं। वहीं दिग्विजय सिंह राठी, यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज का सफर खत्म हो गया। बतौर वाइल्ड कार्ड बिग बॉस 11 में एंट्री करने वालीं यामिनी ने बेघर होने के बाद घरवालों के चेहरों से नकाब उतारे हैं। यही नहीं उन्होंने पिछले सीजन की कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल से तुलना करने पर भी अपनी भड़ास निकाली है। साथ ही मौजूदा समय में सबसे जहरीला सदस्य कौन है, उसका नाम रिवील किया है। आइए जानते हैं कि यामिनी ने किसके बारे में क्या कहा?
घरवालों पर निकाली भड़ास
यामिनी मल्होत्रा ने बिग बॉस 18 से निकलने के बाद घरवालों को अपना गुस्सा जाहिर किया। साथ ही बताया कि वह वाइल्ड कार्ड थीं इसलिए उनसे अन्य घरवाले काफी चिढ़ते थे। अपने लॉगआउट इंटरव्यू के दौरान यामिनी ने कहा, ‘घरवालों की पूरी साजिश थी कि वाइल्ड कार्ड्स को जब तक नहीं निकालेंगे जब तक अपना गेम शुरू नहीं करेंगे। पुराने जितने भी कंटेस्टेंट्स थे, उन्होंने यूनिटी बनाई हुई थी। उनका सिर्फ यही मिशन था कि पहले वाइल्ड कार्ड्स को बाहर निकालो फिर अपनी दुश्मनी देखेंगे।’
करणवीर के लिए क्या बोलीं यामिनी
यामिनी ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि घरवाले हमसे जलते थे। जब से हम शो में गए उसके बाद से उन्हें जलन थी। अब हम निकल गए हैं तो उन्हें खुशी हो रही होगी।’ यामिनी ने करणवीर मेहरा पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि जब फराह खान ने वीकेंड का वार में उनकी तारीफ की थी, उसके बाद से वह काफी हवा में हैं। उनको लगता है कि पूरा शो उनकी वजह से चल रहा है। वह घरवालों को माचिस की तीली लगाने का काम करते हैं। इससे पूरा घर लड़ने लग जाता है।
बता दें कि करणवीर मेहरा समेत कई घरवालों ने यामिनी मल्होत्रा को शहनाज गिल की कॉपी बताया था। इस पर सफाई देते हुए यामिनी ने कहा, ‘जब शहनाज गिल बिग बॉस 13 में आई थीं तो मुझे कई लोगों ने कहा कि वह मेरी जैसी है। उस वक्त मैंने नहीं सोचा था कि मैं कभी बिग बॉस में आऊंगी। घरवालों ने मुझे हमेशा उनके साथ कंपेयर किया इसे मैं अपनी तारीफ समझ सकती हूं क्योंकि शहनाज ने शो में कमाल किया था।’
किसे विनर देखना चाहती हैं यामिनी
यामिनी मल्होत्रा ने श्रुतिका अर्जुन को घर का सबसे जहरीला कंटेस्टेंट बताया। उन्होंने कहा कि श्रुतिका ने उनके साथ बहुत गलत बिहेव किया। यामिनी ने चुम की तारीफ करते हुए श्रुतिका को नौटंकी गर्ल का टैग दिया और उन्हें घटिया लड़की कहा। वहीं जब यामिनी से पूछा गया कि उनके हिसाब से विनर कौन होगा तब उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि रजत दलाल बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतें। अगर वह नहीं जीते तो अविनाश मिश्रा उनके हिसाब से विनर होने चाहिए।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines